Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A fast observed without water on Ahoi Ashtami for the long life and prosperity of one's children

Yamuna Nagar News: अहोई अष्टमी पर संतान की दीर्घायु व उन्नत्ति के लिए रखा निर्जल व्रत

Mon, 02 Nov 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 02 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A fast observed without water on Ahoi Ashtami for the long life and prosperity of one's children
अहोई माता की कथा सुनतीं ​महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिलेभर में अहोई अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। संतान की दीर्घायु, उन्नति व सुख-समृद्धि के लिए रविवार को महिलाओं ने अहोई अष्टमी का व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं में व्रत को लेकर काफी उत्साह रहा। महिलाओं ने पारंपरिक अनुष्ठान के साथ अहोई माता की कथा सुनी। कथा सुनकर अपना व्रत पूर्ण किया। इसके लिए महिलाएं सुबह से शाम तक निर्जल रहीं।
संतान की लंबी आयु की कामना को लेकर मनाए जाने वाले अहोई अष्टमी को सुबह से ही महिलाओं ने अहोई माला धारण कर व्रत का संकल्प ले लिया था। परंपरा के अनुसार दोपहर के समय अपनी सास, जेठानी, घर व परिवार की बड़ी महिलाओं से कथा सुनीं। वहीं, कई महिलाओं को परिवार की बेटियों ने कथा सुनाईं।
विज्ञापन

शाम होने पर तारे दिखाई देने के बाद अहोई माता की पूजा की। कई स्थानों पर महिलाओं ने एकत्र होकर सार्वजनिक रूप से पूजा की। संतान की आरती उतारने के बाद ज्येष्ठ परिजनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। दीवार पर बनी अहोई माता की आकृति पर अहोई माता को मिठाइयों का भोग लगाने के बाद संतान के हाथ से पानी पीकर महिलाओं ने अपना उपवास खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहोई अष्टमी को लेकर शहर के बाजारों में खूब चहल-पहल रही। बाजारों में पहुंचकर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं, व्यापार में बढ़ोतरी होते देख दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। मिठाइयों की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी करते लोग नजर आए। वहीं गिफ्ट गैलरियों में भी भीड़ रही। युवा-युवतियों ने उपहार खरीदकर अपनी माताओं को भेंट कर पर्व की परंपरा कायम रखी।
तारों को अर्घ्य देने के बाद खोलतीं हैं व्रत
मान्यता के अनुसार अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। महिलाएं दीवार पर अहोई माता का चित्र बनाकर या उसकी तस्वीर स्थापित करके पूजा करती हैं। पूजा में रोली, चावल, दूध, फल और मिठाई सहित अन्य पूजन सामग्री का प्रयोग किया जाता है। शाम को तारों को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। कुछ क्षेत्रों में चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलने की परंपरा भी प्रचलित है। त्योहार के चलते बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। महिलाओं ने पूजा के लिए फल, मिठाई, करवा और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की। घरों में बच्चों को लेकर विशेष उत्साह रहा।

माताओं ने की संतान की लंबी आयु की कामना

छछरौली। अहोई अष्टमी व्रत महिलाओं ने धार्मिक श्रद्धा और उत्साह से किया। इस दौरान माताओं ने अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए दिनभर व्रत रखा। सुबह से ही घरों में त्योहार को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने घरों की सफाई कर पूजा स्थल सजाया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की। शाम को महिलाओं ने अहोई माता की पूजा की और व्रत कथा का श्रवण किया। पूजा के दौरान महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति और बच्चों की दीर्घायु की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed