फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A deduction of Rs 25 per quintal due to moisture in paddy caused by rain

Yamuna Nagar News: बारिश से धान में नमी आने से प्रति क्विंटल 25 रुपये की कटौती

Sat, 17 Oct 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A deduction of Rs 25 per quintal due to moisture in paddy caused by rain
जगाधरी अनाज मंडी से धान का उठान करते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बारिश से धान में नमी बढ़ने से अनाज मंडियों में किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि नमी का हवाला देकर आढ़ती प्रति क्विंटल 25 रुपये तक की कटौती कर रहे हैं। मंडियों में धान सुखाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलने के कारण किसान मजबूरी में कटौती करवाकर फसल बेचने को तैयार हो रहे हैं।
सरकारी खरीद के लिए धान में नमी की अधिकतम सीमा 17 प्रतिशत निर्धारित है। भारतीय किसान यूनियन के निदेशक मंदीप सिंह रोडछप्पर ने आरोप लगाया कि मंडियों में धान सुखाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। बारिश के कारण फसल में नमी बढ़ गई है। ऐसे में किसानों के सामने दो ही विकल्प रह जाते हैं।
विज्ञापन

वे धान को सुखाने के लिए कई दिन इंतजार करें या फिर कटौती सह कर फसल बेच दें। उन्होंने कहा कि किसानों की इसी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। प्रशासन को मंडियों में व्यवस्था दुरुस्त कर किसानों को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की 13 अनाज मंडियों में अब तक 1,72,648 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 1,43,863 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।
कट लगाने के आदेश नहीं : नितिश सिंगला
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नितिश सिंगला का कहना है कि सरकार ने 17 प्रतिशत नमी तक वाला धान खरीदने के आदेश दिए हैं। किसी भी आढ़ती को किसानों की फसल पर कटौती लगाने के निर्देश नहीं हैं। यदि कोई आढ़ती ऐसा कर रहा है तो किसान इसकी शिकायत विभाग से करें। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed