{"_id":"684b1d2858a5af4bf90e82d4","slug":"a-case-has-been-registered-against-five-accused-including-the-director-of-the-company-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139277-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कंपनी की संचालिका समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कंपनी की संचालिका समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 13 Jun 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ऑस्ट्रेलिया का वर्क परमिट व वीजा दिलवाने के नाम पर करीब 85 लोगों से लगभग 15 करोड़ रुपये की ठगी में गांधी नगर थाना पुलिस ने ग्लोबल इंफोटेक कंपनी की संचालिका फर्कपुर की पृथ्वी नगर काॅलोनी निवासी रमनदीप कौर, उसके पति अजीतपाल, तरनप्रीत सिंह, प्रदीप सिंह व अजय कुमार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जगाधरी की ग्रीन विहार कालोनी निवासी लवली बंसल की शिकायत पर की है।
दरअसल मंगलवार रात को 85 युवाओं व उनके परिजनों ने कन्हैया साहिब चौक स्थित ग्लोबल इंफोटेक कंपनी के कार्यालय पर हंगामा किया था। बुधवार रात तक किसी ने भी शिकायत नहीं दी थी। वीरवार को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार हुए लवली बंसल ने पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत में लवली बंसल ने बताया कि कुछ माह पहले वह विदेश जाने को लेकर कन्हैया साहिब चौक स्थित ग्लोबल इंफोटेक कंपनी के कार्यालय आया था।
वहां उसकी मुलाकात आरोपी रमनदीप कौर से हुई थी। उसने खुद को ग्लोबल इंफोटेक की प्राेपराइटर बताया था। आरोपी ने उसे बताया था कि उनकी कंपनी की आस्ट्रेलिया में बड़ी कंपनियों में हिस्सेदारी है। उन कंपनियों में कार्य करने वालों की जरूरत है। तब उसने उसे वर्क वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने की बात कही थी।
विज्ञापन
वर्क परमिट व वीजा पर 18 से 20 लाख रुपये का खर्च आने की बात कही थी। उसकी बातों में आकर वह ऑस्ट्रेलिया जाने को तैयार हो गया। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग कर कभी मेडिकल, कभी प्रोसेसिंग फीस तो कभी अन्य खर्च बताकर उससे 20 लाख रुपये ले लिए। आरोपी रमनदीप कौर व तरनप्रीत सिंह अपनी कार में मेडिकल कराने के लिए उसे जीरकपुर भी लेकर गए। उनके कार्यालय पर विदेश जाने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती थी।
उसे पता चला कि ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए उसके जैसे 80 से 100 लोग है। सभी का उन्होंने मेडिकल कराया। जून के पहले सप्ताह में आरोपियों ने अपने लैपटाप पर वीजा दिखाया।
इसी तरह से उन्होंने सभी लोगों से 18 से 20 लाख रुपये लिए। बाद में उनके वीजा व्हाट्सएप पर भेज दिए। 10 जून को सभी को दिल्ली में शांति पैलेस होटल में यह कहकर बुलाया कि वर्क परमिट, ड्रेसकोड, पासपोर्ट व टिकट वहीं पर मिलेगी।
वहां पर 80-85 लोग पहुंचे हुए थे। आरोपियों में से वहां पर कोई नहीं मिला। उन्होंने उन्हें फोन किया। आरोपी रमनदीप कौर से लेकर उनके पार्टनर अजय कुमार, प्रदीप कुमार, अजीतपाल, तरनप्रीत सभी के नंबर बंद आए। इसके बाद दिल्ली से सभी लोग मंगलवार रात को कन्हैया साहिब चौक स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचे। यहां भी कार्यालय बंद मिला। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जैसे 80-85 लोगों से लगभग 15 करोड़ रुपये की ठगी है।
फोन पर आरोपी बोली, मेरे साथ भी हुई धोखाधड़ी
ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति ने फोन पर आरोपी रमनदीप कौर से बात की। इसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है। रमनदीप ने युवाओं से बातचीत में कहा कि उसे नहीं पता था कि वर्क वीजा के नाम पर ठगी हो रही है। 10 जून को जब सभी युवक फ्लाइट पकड़ने दिल्ली पहुंचे, तब अजय कुमार ने दोपहर 1:56 बजे उसे संदेश भेज कर बताया था कि प्रदीप 50 लाख और पासपोर्ट लेकर फरार हो गया है। वह खुद भी धोखाधड़ी का शिकार हुई है।
ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में ग्रीन विहार काॅलोनी निवासी लवली बंसल की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें पकड़ा जाएगा। - जगबीर सिंह, थाना प्रभारी गांधी नगर।