फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A budget of Rs 262.95 crore was passed in the corporation meeting

Yamuna Nagar News: निगम की बैठक में 262.95 करोड़ का बजट हुआ पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 262.95 crore was passed in the corporation meeting
यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में हुई नगर निगम सदन ही पहली बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 262 करोड़ 95 लाख का बजट पास किया गया।
विज्ञापन

262.95 करोड़ रुपये का बजट पास होने से ट्विनसिटी के विकास में तीव्रता आएगी। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने बैठक में निगम की आय व व्यय का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि नगर निगम बजट में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अनुमानित आय बजट 258 करोड़ 77 हजार रुपये निर्धारित किया गया था।
जिसे बढ़ाकर 262 करोड़ 95 लाख किया गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार चार करोड़ 18 लाख रुपये अधिक बजट रखा गया है। इसके अलावा अनुमानित खर्च 262 करोड़ 72 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष विभिन्न साधनों से नगर निगम को 250 करोड़ 86 लाख 26 हजार 489 रुपये की आय प्राप्त हुई है। इसके अलावा निगम की ओर से बीते वर्ष निगम के कार्यों पर खर्च के लिए 257.72 करोड़ का बजट तय किया गया था। निगम की ओर से विभिन्न कार्यों पर 139 करोड़ 90 लाख 46 हजार 359 रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन

निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि बीते वर्ष हमारा 25 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त करने का लक्ष्य था। हम 15 करोड़ 37 हजार 865 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाम्प ड्यूटी का हमारा लक्ष्य 16 करोड़ रुपये का था लेकिन अब अपने लक्ष्य से अधिक 20 करोड़ 42 लाख 29 हजार 871 रुपये स्टाम्प ड्यूटी से प्राप्त किए है। इस बार हमारा लक्ष्य 20 करोड़ का रहेगा। इसी तरह किराया वसूलने का हमारा तीन करोड़ रुपये का लक्ष्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed