{"_id":"68f13c68a59c8c48040e7264","slug":"a-bag-containing-cash-worth-rs-15-lakh-was-stolen-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-145474-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेढ़ लाख की नकदी से भरा थैला चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेढ़ लाख की नकदी से भरा थैला चोरी
Fri, 17 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। व्यासपुर में आईसीआईसीआई बैंक शाखा के बाहर किसान की बाइक से डेढ़ लाख नकदी भरा थैला चोरी हो गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। किसान ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर छानबीन की। इस दौरान बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी में दो युवक थैले ले जाते दिखाई दिए। व्यासपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी में कैद युवकों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मारवां खुर्द निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। इसी काम के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए बुधवार को व्यासपुर में पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकालने के लिए गए। यहां से डेढ़ लाख रुपये निकाले। यह रुपये थैले में डाले और थैला बाइक पर लटका लिया। इसके बाद घर लौटते समय व्यासपुर में आईसीआईसीआई बैंक की शाखा बाहर कुछ देर रुके। इसी दौरान बाइक पर लटका थैला चोरी हो गया।थाना व्यासपुर प्रभारी कुलदीप ने बताया कि जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घर से चुराई सोने की दो अंगूठियां
यमुनानगर। सेक्टर-18 पार्ट-2 स्थित घर से सोने की दो अंगूठियां चोरी हो गईं। घर की मालकिन ने चोरी का आरोप एक महिला पर लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला को नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शिकायत में रीना ने बताया कि उनके घर पर चुना भट्टी निवासी मुस्कान का आना-जाना था। वह 14 अक्तूबर को किसी काम से बाहर गई थी। घर लौटने पर सोने की दो अंगूठियां चोरी मिलीं। इसके बाद उसने पुलिस को दी। पुलिस का कहना मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। संवाद