फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   घर में घुसकर युवक पर हमला, सात पर केस

घर में घुसकर युवक पर हमला, सात पर केस

Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
Yamuna Nagar
Yamuna Nagar Updated Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना रादौर क्षेत्र के सिलिकलां गांव में सात युवकों ने हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। पुलिस को दिए बयान में सिलिकलां गांव निवासी निखिल ने बताया कि वह अपने घर अके ला बैठा था। देर शाम गांव के ही शाम, सनम, राहुल, रजत, मयंक, साहिल, सचिन अपने हाथों में डंडे बिंडे व अन्य हथियार लेकर घर में घुस गए। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह संभल नहीं सका। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। एकत्रित लोगों को देखकर हमलावर वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई यशपाल का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed