{"_id":"145-61352","slug":"Yamuna-Nagar-61352-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एक सप्ताह में शुरू हों प्रस्तावित विकास कार्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एक सप्ताह में शुरू हों प्रस्तावित विकास कार्य’
Yamuna Nagar
Updated Thu, 12 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। डीसी एवं यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम के आयुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने नगर निगम कार्यालय में सड़कों की स्थिति के बारे में अधिकारियों की बैठक ली। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के लिए प्राप्त अनुदान राशि से प्रस्तावित विकास कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू किए जाएं। 31 अक्टूबर तक सभी कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि नगर निगम सीमा में लगभग 200 विकास कार्य एक सप्ताह के अंदर-अंदर आरंभ करवा दिए जाएंगे। इन विकास कार्यों पर लगभग चार करोड़ 96 लाख रुपये की राशि का खर्च आने का अनुमान है।
ये हैं मुख्य कार्य
फव्वारा चौकसे बस अड्डा, जगाधरी रोड से सरकारी स्कूल रामपुरा कॉलोनी, पुरानी छछरौली रोड से नगर निगम सीमा तक, बिलासपुर रोड से रेस्ट हाउस तक, डीडी अग्रवाल स्कूल से बलदेव ढ़ाबा तक, चौक बाजार से पंसारी बाजार तथा श्मशान घाट रोड जगाधरी, छोटी लाइन रोड, रेलवे रोड जगाधरी, मेन रोड द्वारिका पुरी, सरकारी स्कूल से डीईओ ऑफिस माडल टाऊन, आजाद नगर में 7, 8,11 नंबर गली, चुन्ना भट्टी श्मशान घाट रोड, गांव बाढ़ीमाजरा से रविदास मंदिर को जाने वाली सड़क, सत्संग आश्रम वाली गली तारापुरी, दुर्गा मंदिर वाली गली गांधी नगर, ग्रीन लैंड स्कूल कृष्णा नगर को जाने वाली सड़क, तिलक नगर में मित्तल नर्सिंग होम के साथ नाले का निर्माण, ससौली फिरनी से गुरुद्वारा रोड तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा आयुक्त ने बताया कि उक्त कार्यों के अतिरिक्त अन्य विकास कार्य भी शीघ्र आरंभ करवाएं जाएंगे। मौक पर जगाधरी के उपमंडलाधीश डॉ. अदित्य दहिया, नगर निगम के ईओ केके जैन सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।