फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एएसआई पर फायरिंग कर तस्करों ने रिवाल्वर छीना

एएसआई पर फायरिंग कर तस्करों ने रिवाल्वर छीना

Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
Yamuna Nagar
Yamuna Nagar Updated Mon, 08 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। सफायर होटल के नजदीक पशु तस्करों ने रविवार सुबह एएसआई दलीप सिंह पर फायरिंग करने के बाद उनसे रिवाल्वर छीन ली और फरार हो गए। शहर पुलिस जगाधरी और सीआईए पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से चलाए गए सर्च अभियान में पुलिस ने तस्करों के एक साथी को उत्तर प्रदेश के कस्बे बेहट से काबू कर लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी थी, जबकि अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाल जा रही थी।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी राजीव मिगलानी ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर एक ट्रक में पशुओं को भरकर उत्तरप्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और जगाधरी-अंबाला रोड पर नाका लगा कर जांच शुरू कर दी। जब पुलिस ने तस्करों के ट्रक को रोकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिस का नाका तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने किसी तरह से जान बचाई। उन्होंने बताया कि नाका तोड़कर भागने की वीटी के बाद एएसआई दलीप सिंह ने तस्करों की गाड़ी का पीछा किया। जब एएसआई ने रेलवे रोड स्थित होटल के नजदीक तस्करों का रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने उनकी पीसीआर को साइड मारी दी। पीसीआर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद तस्करों ने एएसआई पर फायरिंग शुरू कर दी। दलीप सिंह ने किसी तरह से अपना बचाव किया। इसी बीच एक तस्कर ने दलीप सिंह को धक्का देते हुए उनके हाथ से रिवाल्वर छीन लिया और फरार हो गए। महकमे में मच गया हड़कंप
विज्ञापन

रविवार सुबह जब जिले में एएसआई की रिवाल्वर छीनने की वीटी हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद सदर थाना जगाधरी, सदर थाना यमुनानगर, बुड़िया थाना प्रभारी, दोनों सीआईए के प्रभारी और ट्रैफिक डीएसपी ने तस्करों की गाड़ी का पीछा किया। इतनी फोर्स होने के बाद भी तस्कर हरियाणा की सीमा से पुलिस को चमका देकर फरार हो गए। बावजूद इसके जिले की पुलिस तस्करों का पीछा करती रही। जब यमुनानगर पुलिस को तस्कर हाथ से फिसलते दिखे, तो यमुनानगर पुलिस ने मामले की सूचना बेहट पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेहट पुलिस ने भी नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने तस्करों के साथी दमझेड़ा निवासी शमशेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य तस्कर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों के बढ़ गए हौसले
घटना से साफ जाहिर है कि तस्करों के हौसले बुलंद हो गए हैं। पहले तस्करों के लिए जहां पुलिस नाका तोड़ने की घटना आम हो गई थी, वहीं अब उन्होंने पुलिस से हथियार भी छीनने शुरू कर दिए हैं। पुलिस से हथियार छीनने की घटना के बाद शहर के लोगों का कहना है कि जब पुलिस स्वयं ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी सुरक्षित कैसे होगा। इसका अंदाजा खुद-ब-खुद लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं तस्करों ने जिले की पुलिस को चकमा देकर उत्तरप्रदेश में घुसने की घटना ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

कोट
पुलिस ने तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस तस्करों को काबू करने के लिए दबिश डाल रही है। एक तस्कर को बेहट से काबू किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस तस्करों से छीना हुआ रिवाल्वर बरामद नहीं कर पाई है।
- राजीव मिगलानी, शहर थाना प्रभारी, जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed