फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक की मौत

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Yamuna Nagar
Yamuna Nagar Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। गंाव कनालसी के मोड़ के पास शनिवार देर शाम रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने काम से लौट रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव कनालसी निवासी तेजपाल ने बताया कि उसकी 40 वर्षीय भाई तिलक राज लकड़ी काटने का काम करता था। शनिवार को गांव बीबीपुर में लकड़ी कटाई का काम चल रहा था। काम समाप्त कर जब वह बाइक से घर लौट रहा था। तो कनालसी गांव के नजदीक भोगपुर सरकारी स्कूल के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काम से लौट रहे चचेरे भाई ने उसके सड़क के किनारे लहूलुहान होते देख परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। बुडिया थाना प्रभारी सचिन कुमार का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed