फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   96,000 withdrawn from policeman's account

Yamuna Nagar News: पुलिसकर्मी के खाते से निकाले 96 हजार

Mon, 27 Oct 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 27 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
96,000 withdrawn from policeman's account
यमुनानगर। शादी कार्ड की लिंक फाइल के जरिए साइबर ठगों ने पुलिस कर्मी के बैंक खाते से 96,997 रुपये निकाल लिए। पुलिसकर्मी के पास यह लिंक फाइल दो माह पहले भेजी गई थी, तब उसे क्लिक कर खोलने पर कुछ हुआ, पर दिवाली से पहले जब साइबर ठगों ने बैंक खाते में काफी रकम देखी तो उसे निकाल लिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने नाम व पहचान न दर्शाने की शर्त पर बताया कि दो माह पहले मोबाइल के व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से शादी के निमंत्रण की लिंक फाइल भेजी गई थी। उन्हें लगा कि किसी परिचित द्वारा शादी का निमंत्रण दिया गया है। इस कारण लिंक फाइल पर क्लिक कर उसे खोला तो पाया कि वह फर्जी है।
विज्ञापन

इस लिंक फाइल को खोलने के बाद से 16 अक्तूबर तक कुछ नहीं हुआ, पर 17 अक्तूबर को बैंक खाते से 96,997 हजार रुपये निकलने के संदेश आए। तब इसकी शिकायत पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed