फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   96 people effected from corona, 92 recovered

संक्रमण का शिकार हुए 96 लोग, 92 व्यक्तियों ने कोरोना को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
96 people effected from corona, 92 recovered
कोरोना महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन का असर नजर आने लगा है। मई माह की शुरूआत में कहर बरपा रहे कोरोना का प्रभाव धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। जिले में बुधवार को कुल 96 संक्रमित मिले हैं और 92 मरीज स्वस्थ हुए हैं। यह तीसरा दिन है कि लगातार सौ से कम संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि जिले में फिलहाल 690 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 523 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। अब तक जिले में 23 हजार 834 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 22 हजार 771 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी दर 95.53 फीसद है। डॉ. दहिया ने बताया कि अभी 1455 नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

इसके अलावा बुधवार को चार लोगों का कोरोना नियमावली के अनुसार अंतिम संस्कार करवाया गया। इसमें दशमेश कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय अधेड़, रेलवे कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय अधेड़, चोपड़ा गार्डन निवासी 55 वर्षीय महिला, हमीदा निवासी 45 वर्षीय महिला की मौत के बाद नगर निगम की टीम ने प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के लिए आए चार और टीके
ब्लैक फंगस से पीड़ित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वयोवृद्ध भाजपा नेत्री कमला वर्मा की स्वास्थ्य स्थिति बनी हुई है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने बताया कि पूर्व मंत्री कमला वर्मा का स्वास्थ्य ठीक है। उनके लिए चार इंजेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। उनके लिए अब कुल 15 टीके हो गए हैं।

दो महिलाओं सहित छह मिले संक्रमित
रादौर। उपमंडल में बुधवार को दो महिलाओं सहित छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एसएमओ विजय परमार ने बताया कि गांव ठसका खादर में 24 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। इसके अलावा गांव घेसपुर में 21 वर्षीय पुरुष, गांव गुमथला में 38 वर्षीय पुरुष, गांव दोहली में 85 वर्षीय वृद्ध, गांव खुर्दबन में 65 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया है। डॉ. परमार ने बताया कि उपमंडल में कुल 65 लोग सक्रिय संक्रमित हैं। जिसमें से 61 लोगों को घर पर आइसोलेट किया गया है। चार लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपमंडल में कुल 1478 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 1388 लोग ठीक हो चुके है। अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। रादौर उपमंडल में अब तक 26345 लोगों के महामारी को लेकर सैंपल लिए जा चुके है। बुधवार को सरकारी अस्पताल रादौर में 74 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed