Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   94 new corona patients found, 113 active cases

Yamuna Nagar News: कोरोना के 94 नए मरीज मिले, 113 सक्रिय केस

Wed, 26 Apr 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Apr 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
94 new corona patients found, 113 active cases
यमुनानगर। इस वर्ष जिले में पहली बार मंगलवार को कोरोना के एक साथ 94 नए केस मिले हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केस 113 हो गए हैं। वहीं 63 लोग कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं। मरीज बढ़ने के बावजूद भीड़ वाली जगहों पर लोगों की लापरवाही देखने को मिल रही है। लोग बिना मास्क लगाए ही घूम रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 113 एक्टिव केसों में से पांच का उपचार अस्पताल में चल रहा है और 108 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। विभाग की टीम ने मंगलवार को 254 लोगों के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं। मुकंद लाल जिला सिविल अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन के सामने ही कोरोना के सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है।
विज्ञापन

यह कोरोना के बढ़ते मामलों का ही असर है कि मंगलवार को जब लघु सचिवालय में मलेरिया की रोकथाम के लिए जिला वर्किंग कमेटी की बैठक हो रही थी तो वहां डीसी, सिविल सर्जन से लेकर डॉक्टर व सभी विभागों के अधिकारी मास्क लगाकर बैठे थे। कोरोना के केस 19 अप्रैल तक तो 35 से अधिक मिल रहे थे। इसके बाद चार दिन नए केस का मामला दहाई से नीचे आ गया था। अब एक बार फिर दो दिनों से ज्यादा केस मिल रहे हैं। इसी के साथ ही वर्ष 2020 से अब तक जिले में कोरोना के कुल 33348 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 459 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि दो दिन में कोरोना के 157 केस मिल चुके हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केस 113 हो गए हैं। ऐसे में लापरवाही बिल्कुल भी नहीं बरतनी है। बाजार या अन्य भीड़ वाली जगहों पर जाते समय मास्क जरूर लगाएं।
-----------
अप्रैल में लिए गए सैंपल और मिले मरीज
तारीख सैंपल केस
01 अप्रैल 97 00
02 अप्रैल 98 13
03 अप्रैल 175 07
04 अप्रैल 102 09
05 अप्रैल 85 13
06 अप्रैल 155 07
07 अप्रैल 196 10
08 अप्रैल 296 16
09 अप्रैल 187 02
10 अप्रैल 209 09
11 अप्रैल 245 02
12 अप्रैल 209 14
13 अप्रैल 219 26
14 अप्रैल 125 26
15 अप्रैल 149 09
16 अप्रैल 89 15
17 अप्रैल 216 47
18 अप्रैल 224 49
19 अप्रैल 217 35
20 अप्रैल 416 01
21 अप्रैल 278 08
22 अप्रैल 133 02
23 अप्रैल 82 07
24 अप्रैल 219 63
25 अप्रैल 254 94
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed