{"_id":"675dd23420552f99c50ccce4","slug":"840-lakhs-looted-in-the-name-of-sending-to-poland-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-129917-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पोलैंड भेजने के नाम प 8.40 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पोलैंड भेजने के नाम प 8.40 लाख हड़पे
Sun, 15 Dec 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। वर्क वीजा पर पोलैंड भेजने के नाम पर शहजादपुर निवासी राकेश कुमार व उसके मित्र गांव के ही साहिल से आठ लाख 40 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोप माहेश्वरी निवासी सुखविंद्र, उसकी पत्नी आरती व साले मारू पुर निवासी सतबीर पर लगा है। बूड़िया थाना पुलिस ने दोनों युवकों की शिकायतों पर तीनों आरोपियों पर अलग अलग केस दर्ज किए हैं।
शहजादपुर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह विदेश जाकर काम करना चाहता था। इस दौरान उनके गांव के ही साहिल ने उसे बताया कि उसकी सौसी की लड़की महेश्वरी गांव निवासी आरती व उसका पति सुखविंद्र व मासी का लड़का मारूपुर निवासी सतबीर युवकों को विदेश भेजने का काम करते है। आरोपी सुखविंद्र अरमेनिया में रह रहा है।
विज्ञापन
दिसंबर 2023 में उसने आरोपी सुखविंद्र से मोबाइल पर बातचीत की। इसके बाद आरोपियों ने उसे व उसके पड़ोसी मित्र साहिल को वर्क वीजा पर तीन साल के लिए पोलैंड भेजने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने उन्हें बताया कि वहां उन्हें फैक्ट्री में काम करना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें प्रतिमाह 80 हजार रुपये से एक लाख रुपये वेतन मिलेगा। इसके अलावा रहने व खाने की भी सहूलियत मिलेंगे।
विज्ञापन
आरोपी ने उनसे चार-चार लाख रुपये मांगे। आरोपियों ने उससे चार लाख 60 हजार रुपये व उसके दोस्त साहिल से तीन लाख 80 हजार रुपये ले लिए। जुलाईमें आरोपियों ने उन्हें बताया कि उनका एंबेसी में रजिस्ट्रेशन हो गया है। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें जॉब ऑफर लेटर व वर्क परमिट दिखाया। अक्तूबर में आरोपियों ने उन्हें बताया कि उनकी टिकट व इंश्योरेंस दिल्ली में होना तय है।
उन्हें 24 अक्तूबर कोएक रिफ्यूजल लेटर प्राप्त हुआ। जब उन्होंने जांच कराई तो उन्हें पता चला कि आरोपियों द्वारा दिखाए गए जॉब लेटर व वर्क परमिट व अन्य दस्तावेज फर्जी थे। जब उन्होंने आरोपियों से इस बारे में बातचीत की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बूड़िया थाना प्रभारी नरसिंह का कहना है कि दोनों युवकों की शिकायतों पर तीनों आरोपियों पर दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। मामले की जांच की जा रही है।