फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   836 crore rupees of paddy reached the accounts of farmers

Yamuna Nagar News: किसानों के खातों में पहुंचे धान के 836 करोड़ रुपये

Thu, 16 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
836 crore rupees of paddy reached the accounts of farmers
जगधरी अनाज मंडी में धान की बोरियों को ट्रक में लादते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला की सभी 13 मंडियों में 83253 गेट पास कट चुके हैं और 455397 एमटी धान की आवक हुई है। इसमें से 4,23,253 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 1,96,329 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 1,50,510 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 76,414 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। मंडियों से 341863 एमटी धान का उठान हो चुका है जो कि 80.77 प्रतिशत है। 81390 एमटी धान अभी मंडियों में उठान के लिए पड़ा है। किसानों को अभी तक 836 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि व्यासपुर अनाज मंडी में 36,474 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 49,380 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 6,763 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 59,983 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 2,416 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 3,590 मीट्रिक टन, प्रतापनगर अनाज मंडी में 72,450 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 88,004 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 45,343 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 29,032 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 7,913 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 21,530 मीट्रिक टन, यमुनानगर अनाज मंडी में 375 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि सभी मंडियों में धान खरीद से पहले सभी प्रकार की व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान मंडी में अपनी धान की फसल सुखाकर ही लाए ताकि किसानों को फसल का सही समय पर उचित मूल्य मिल सके।
विज्ञापन

जगधरी अनाज मंडी में धान की बोरियों को ट्रक में लादते मजदूर। संवाद

जगधरी अनाज मंडी में धान की बोरियों को ट्रक में लादते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed