{"_id":"6614706b8fe53b004c0d7097","slug":"83-johads-of-the-district-will-be-renovated-rs-1936-crore-will-be-spent-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-117056-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिले के 83 जोहड़ों का होगा जीर्णोद्धार, 19.36 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिले के 83 जोहड़ों का होगा जीर्णोद्धार, 19.36 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
यमुनानगर। अमृत सरोवर योजना के तहत जिले के 83 जोहड़ों का उद्धार किया जाएगा। इन पर 19 करोड़ 36 लाख 16 हजार रुपये खर्च आएगा। इससे पहले 21 जोहड़ों का जीर्णोद्धार कर कायाकल्प किया जा चुका है। माना जा रहा है कि जोहड़ों का कायाकल्प होने से आसपास बने मकानों में रह रहे लोगों को गंदगी व बदबू से छुटकारा मिल जाएगा, वहीं उन्हें जोहड़ के चारों तरफ बनाई जा रही पक्की पटरी पर सैर करने की सुविधा भी मिलेगी।
दिन-प्रतिदिन पानी के संकट से जूझ रहे किसानों और ग्रामीणों के लिए सरकार ने महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना की शुरुआत की है। यह योजना जल संरक्षण और सूखे जैसी भयावह स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा लाई गई है। इस योजना के अनुसार तालाबों का निर्माण किया जाना है। इससे गर्मी के दिनों में होने वाले भूजल की कमी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। जोहड़ों के नवीनीकरण के दौरान ही तालाबों के चारों तरफ सोलर लाइटें, स्ट्रीट लाइट, बैठने के लिए बेंच तथा घूमने के लिए पक्की पटरी के अलावा जोहड़ के चारों तरफ लोहे की जाली भी लगाई जा रही है। इस तरह जिले के 83 में 21 जोहड़ नवीनीकरण होने के चलते आकर्षक दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उसके गंदे पानी को ट्रीट भी किया जा रहा है ताकि सूखे के दौरान उसका सदुपयोग किया जा सके। इतना ही नहीं नवीनीकरण के तहत जोहड़ के पानी की क्षमता में बढ़ोतरी, जोहड़ में आने वाले पानी को शुद्ध करना, ग्रीन बेल्ट, पगडंडी तथा नाले के निर्माण सहित अनेक सुविधा होगी।
-- -- -- -- -- -- -
अमृत सरोवर योजना के तहत 83 में से 21 जोहड़ों का नवीनीकरण किया जा चुका है, 62 जगहों पर कार्य चल रहा है, इनमें भी कई तो ऐसे हैं जिनका कार्य तकरीबन पूरा होने वाला है। योजना के तहत नवीनीकरण करने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। उनकी सबसे बड़ी दिक्कत गंदगी और बदबू थी, जिससे छुटकारा दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
-भूपेंद्र सिंह, आईईसी विशेषज्ञ अटल भूजल योजना।
चारों खंड़ों में इतना जोहड़ के लिए बजट
खंड का नाम बजट
जगाधरी 424.59
रादौर 433.18
साढौरा 51.01
सरस्वतीनगर 1007.38
कुल जोड़ :- 1936.46
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --