{"_id":"694b0b04cb80ef47e700ffaf","slug":"810-grams-of-heroin-recovered-two-up-youths-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148692-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 810 ग्राम हेरोइन बरामद यूपी के दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 810 ग्राम हेरोइन बरामद यूपी के दो युवक गिरफ्तार
Wed, 24 Dec 2025 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 24 Dec 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 90 लाख रुपये की हेरोइन के साथ उत्तर प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 810 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार यह खेप बरेली से लाई गई थी और यमुनानगर में सप्लाई की जानी थी। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रजनीश निवासी गांव फरीदपुर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) और सुफियान निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में की है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। डीएसपी रजत गुलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक हेरोइन लेकर यमुनानगर पहुंचा था जो कि रादौर फ्लाइओवर के आसपास किसी को सप्लाई करने वाला था। इसकी सूचना पुलिस को लग गई और तुरंत रादौर रोड फ्लाइओवर पर नाकाबंदी कर दी गई। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक वहां से गुजरता दिखाई दिया। जोकि नाके पर खड़ी पुलिस को देखकर घबरा गया और वापस मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान उसके पास से 810 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम रजनीश बताया और स्वीकार किया कि वह यह हेरोइन सहारनपुर निवासी सुफियान को सप्लाई करने आया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने यमुनानगर रेलवे स्टेशन के पास से सुफियान को भी गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई है। संवाद