फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   8098 students pass 12th without exam, Yamunanagar

बिना परीक्षा दिए 12वीं के 8098 विद्यार्थी पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
8098 students pass 12th without exam, Yamunanagar
परीक्षा परिणाम आने के बाद अध्यापकों के साथ खुशी मनाते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। बिना परीक्षा दिए ही 12वीं के आठ हजार से अधिक विद्यार्थी पास हो गए। जिले का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यार्थी व अभिभावक पहले से ही इसके लिए आश्वस्त थे। बावजूद इसके सभी परिणाम का इंतजार कर रहे थे।
बोर्ड ने सोमवार को ही रिजल्ट जारी कर दिया था। तकनीकी खराबी के कारण विद्यार्थी अपना परिणाम देख नहीं सके थे। मंगलवार को विद्यार्थियों को पोर्टल पर अपना परिणाम दिखाई दिया। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार परीक्षा नहीं हुई थी। जिले में 8098 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें करीब 4300 सरकारी स्कूल तो शेष निजी स्कूल के परीक्षार्थी थे।
विज्ञापन

इस बार बोर्ड ने कोई डिवीजन जारी नहीं की है। स्कूल अपनी तरफ इसका आंकलन कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. नमिता कौशिक ने बताया जिले का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। कोई भी विद्यार्थी फेल नहीं हुआ है। परिणाम से सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइंस में मनीषा तो वाणिज्य में निशांत प्रथम
जगाधरी। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रबंधक कमेटी और स्टाफ सदस्यों ने खुशी जताई है। प्रिंसिपल सुमित जिंदल ने बताया कि स्कूल के कुल 112 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। विज्ञान संकाय में मनीषा प्रथम स्थान तथा साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यश ने तीसरा स्थान पाया है। वाणिज्य संकाय में निशांत ने प्रथम स्थान, तनु नेद्वितीय व उदित ने तीसरा स्थान पाया। कला संकाय में रोहित ने प्रथम स्थान, शीतल व आरती ने दूसरा स्थान पाया। विनी तीसरे स्थान पर रही। स्कूल में 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 58 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि सभी विधार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्रिंसिपल ने अध्यापकों, अभिभावकों व विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यार्थियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। संवाद
कृतिका का स्कूल में पहला स्थान
यमुनानगर। खुर्दी स्थित स्टार वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल दीपमाला ने बताया कि वाणिज्य संकाय की कृतिका कांबोज ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान पाया है। तानिया, महविश और नवनीत 96.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं निशा ने 94.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। स्कूल के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। प्रबंधन समिति की चेयरपर्सन स्नेह लता ने सभी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्राध्यापक विक्रम मेहता, रिशु धीमान, कुमारी सिमरन, शालू सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद

दीपाली स्कूल में प्रथम
रादौर। अलाहर स्थित स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। जिसे लेकर स्टाफ की ओर से मंगलवार को गांव में लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गई। प्रिंसिपल ने बताया कि 12वीं के परीक्षा परिणामों में दीपाली कांबोज 98 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही। वहीं सोनालिका 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे व प्राची 96 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। प्रिंसिपल व स्टाफ सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed