फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   76,477 gas consumers have not completed e-KYC; facing difficulties in getting cylinders likely.

Yamuna Nagar News: 76,477 गैस उपभोक्ताओं ने नहीं कराई ई-केवाईसी, सिलिंडर मिलने में होगी दिक्कत

Fri, 21 Aug 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Aug 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
76,477 gas consumers have not completed e-KYC; facing difficulties in getting cylinders likely.
यमुनानगर में एजेंसी से सिलिंडर लेकर जाता व्य​क्ति। संवाद
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में अभी भी 76,477 एलपीजी उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। सरकार की ओर से सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है। पहले सत्यापन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दिया गया है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनके पास इसे पूरा कराने का कुछ और समय है।
जिले में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के 1,57,200 कनेक्शनों में से 1,49,201 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है, जबकि 7,999 कनेक्शन का सत्यापन बाकी है। इसी तरह इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के 2,89,074 कनेक्शनों में से 2,33,708 की ई-केवाईसी हुई है और 55,366 उपभोक्ता अभी सत्यापन से बाहर हैं। एचपी गैस के 88,882 कनेक्शनों में से 75,770 की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है, जबकि 13,112 का सत्यापन बाकी है। ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। निर्धारित समय तक सत्यापन नहीं होने पर ऑनलाइन सिलेंडर बुकिंग में दिक्कत आ सकती है। वहीं, सब्सिडी का लाभ भी प्रभावित हो सकता है। बिना ई-केवाईसी वाले उपभोक्ताओं को घरेलू दर पर एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

हालांकि, 23 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराने का अर्थ यह नहीं है कि गैस कनेक्शन तत्काल काट दिया जाएगा। विभागीय स्तर पर उपभोक्ताओं को जल्द सत्यापन पूरा कराने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर बैठे भी करा सकते हैं ई-केवाईसी:
उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के लिए हर बार गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। इंडेन ग्राहक इंडियन ऑयल वन ऐप, भारतगैस उपभोक्ता हैलो बीपीसीएल एप और एचपी गैस ग्राहक एचपी-पे एप के माध्यम से ऑनलाइन ई-केवाईसी कर सकते हैं। इन एप पर आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा उपलब्ध है। संवाद

-----
वर्जन:
गैस एजेंसी पर भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। उपभोक्ता अपना गैस कनेक्शन कार्ड लेकर एजेंसी जाएं। वहां ई-केवाईसी मशीन पर बायोमीट्रिक पहचान के लिए अंगूठा लगाना होगा। इसके बाद गैस वितरक प्रक्रिया पूरी कर देगा। जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी हो रही है, वे अपने गैस वितरक के पास जाकर भी सत्यापन करा सकते हैं।
- नितिश सिंगला, डीएफएससी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed