{"_id":"6892481b0d5debb4e003d4d9","slug":"756-lakh-rupees-were-robbed-on-the-pretext-of-selling-chemicals-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-141850-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: केमिकल बेचने का झांसा देकर हड़पे 7.56 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: केमिकल बेचने का झांसा देकर हड़पे 7.56 लाख रुपये
Tue, 05 Aug 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कारोबारी से केमिकल बेचने के नाम पर 7.56 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि व्हाट्सएप कॉल पर आरोपी ने राजस्थान से ट्रक से केमिकल भेजने की डील की थी। इसमें केमिकल की कीमत व ट्रांसपोर्ट खर्च के 7.56 लाख रुपये व्यक्ति के बैंक खाते में डाल दिए, पर उसने केमिकल नहीं भेजा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब निवासी सूरज शर्मा जगाधरी की लकड़ हारन गली में रह रहे है। सूरज की ओरगो फार्मा एंड फ्यूल्स एलएलपी नाम से कंपनी है। पुलिस को दी शिकायत में सूरज ने बताया कि 18 जुलाई को उनके फूफा डॉ. महेश शर्मा के पास किसी ने खुद को इंडिया मार्ट से उर्मी केमिकल्स कंपनी से बता कर कॉल की थी।
सूरज ने बताया कि उन्होंने भी व्यक्ति से मोबाइल व व्हाट्सएप कॉल पर बात की। व्यक्ति ने खुद को सचिन सिंघानिया बताया और उनके साथ कास्टिक सोडा फ्लेक्स एवं सोडा ऐश लाइट बेचने की डील की। इसमें केमिकल की कीमत व ट्रांसपोर्ट खर्च के 7.56 लाख रुपये व्यक्ति ने अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
सचिन ने बताया कि ट्रक राजस्थान के अलवर में पहुंच चुका है और जल्द केमिकल की डिलीवरी हो जाएगी। उसने एक ट्रक ड्राइवर का नंबर भी दिया। ड्राइवर से फोन पर बात की तो उसने एक बार बताया कि ट्रक का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद ड्राइवर व सचिन दोनों के मोबाइल नंबर बंद थे।