फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   700 students will show their talent in legal literacy competition

Yamuna Nagar News: विधिक साक्षरता प्रतियोगिता में 700 विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

Sun, 03 Nov 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 03 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
700 students will show their talent in legal literacy competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से पांच व छह नवंबर को प्रदेशस्तरीय विद्यार्थी विधिक साक्षरता प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता की मेजबानी जिला विभाग को मिली है। प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में करवाई जा रही है।
प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के 22 जिलों से विद्यार्थी एक दिन पहले यहां पहुंच जाएंगे। इस दौरान विद्यार्थियों के रहने व खान-पान की व्यवस्था शिक्षा विभाग की ओर से की गई है। प्रदेशभर से आने वाले सभी प्रतिभागी को विभाग की ओर से दो दिन का प्रवास व खान-पान की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए जिला विभाग तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से विद्यार्थियों के ठहरने की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर ही करवाई गई है। इस प्रतियोगिता में हर जिले से विद्यार्थियों का चयन किया गया है। यह विद्यार्थी मंडल स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रदेश में कुल छह मंडल और सभी मंडलों से करीब 700 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से कुल 25 विद्यार्थियों का चयन अंबाला मंडल स्तर पर किया गया है। प्रत्येक मंडल से 120 विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रदेश भर से कुल 720 विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग लेने यमुनानगर आएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए चार नवंबर को यहां पहुंचकर औपचारिकताएं पूरी करनी होगी।
विद्यार्थियों के लिए चार व पांच नवंबर के लिए यह व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 11000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि द्वितीय को आठ और तृतीय को सात हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यालय की ओर से विभाग को पुरस्कार राशि के 5.20 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।
रात को ठंड होने लगी है, ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से मौसम को ध्यान रखते हुए विद्यार्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। विभाग ने विद्यार्थियों को ठहराने के लिए सरस्वती स्कूल में ही व्यवस्था की है। स्कूल में 750 से ज्यादा लोगों के लिए बेड की व्यवस्था की जा रही है। शौचालय व स्नान इत्यादि की व्यवस्था भी यही पर की गई है।
प्रतियोगिता के यह होंगे विषय

इस दौरान विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, नारा लेखन, भाषण एवं व्याख्यान, कानूनी मुद्दों पर प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, स्किट, काव्य पाठ, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन, सामाजिक मुद्दों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की तैयारी प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। इन प्रतियोगिता के लिए कुल 18 विषय निर्धारित किए गए हैं। इसमें घरेलू हिंसा से महिला सुरक्षा एक्ट, दहेज निषेध, दिव्यांग के अधिकार, निराश्रित महिला एवं बच्चों के अधिकार, नशा प्रवृत्ति, कन्या भ्रूण हत्या, स्वच्छता एवं सामान्य जागरुकता, वातावरण, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, रैगिंग, वरिष्ठ नागरिक के अधिकार, सड़क सुरक्षा इत्यादि सामाजिक मुद्दों को शामिल किया गया है।


प्रतियोगिता को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां करवाई जा रही हैं। प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल पर ही ठहराया जाएगा, ताकि उन्हें आने जाने में कोई परेशानी न हो। वहीं, पर उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। जिसकी समीक्षा भी की जा रही है। - विशाल सिंघल, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed