फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   69 new cases of corona found, 95 reports negative

कोरोना के 69 नए केस मिले, 95 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
69 new cases of corona found, 95 reports negative
यमुनानगर। जिले में कोरोना के 69 नए केस मिले हैं, वहीं कोरोना का रिकवरी रेट 91.08 प्रतिशत हो गया है। रविवार को कोरोना संक्रमित 95 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में कुल 8911 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 8117 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 626 एक्टिव केस हो गए हैं, जिनमें से 526 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। जिनमें से 27 संक्रमित मरीज दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। जबकि 73 संक्रमित मरीज कोविड अस्पतालों में भर्ती है। उन्होंने बताया कि रविवार को कोविड-19 जांच टीम द्वारा 48 सैंपल लिए गए, अभी तक कुल 2,44,909 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 2,32,779 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 2544 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले पॉजिटिव केस
रामनगर मॉडल टाउन, सेक्टर-15 जगाधरी से तीन केस, सिविल लाइन जगाधरी, गांव रादौर, न्यू हमीदा कॉलोनी, सुंदर नगर, बैंक कॉलोनी से दो केस, गांधी नगर, गांव ससौली, दुर्गा कॉलोनी, गांव खारवन, सेक्टर-17 जगाधरी से छह केस, गांव पीरूवाला, मॉडल टाउन से चार केस, श्रीनगर कॉलोनी से दो केस, भाटिया नगर, प्रेमनगर, इंद्रापुरम जगाधरी, गांव हडौली, गली नंबर-5 आजाद नगर से दो केस, भगवती कॉलोनी, गांव रूलाखेड़ी, गांव रपडी, श्रीहरि कॉलोनी, गांव कांजनू, अनाज मंडी खिजराबाद से दो केस, गांव ब्रह्मामण माजरा, खड्ढ़ा कॉलोनी, न्यू हमीदा कॉलोनी, गांव खेड़ा फार्म, अर्जुन नगर, शास्त्री कॉलोनी से दो केस, कृष्णा नगर से दो केस, रेलवे कॉलोनी से दो केस, कालिंदी कॉलोनी, त्यागी गार्डन, छोटी लाइन, गांव गूगलो से पांच केस, सेक्टर-18 जगाधरी, नरेंद्र नगर, गनौली से पांच केस, गांव छछरौली, सिविल लाइन जगाधरी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed