फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   600 athletes showcased their prowess across ten sports

Yamuna Nagar News: दस खेलों में 600 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 14 Oct 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
600 athletes showcased their prowess across ten sports
 बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू करवाते अ​धिकारी। विभाग - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। खेल महाकुंभ की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन करने के लिए मंगलवार को जिलास्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेलों में करीब 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बुधवार को प्रतियोगिता का अंतिम दिन रहेगा।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता विभिन्न 30 खेलों के खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा रहे। पहले दिन और दूसरे दिन दस-दस खेलों की प्रतियोगिताएं संपन्न करवाई गई। बुधवार को शेष दस खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के ट्रायल और प्रतियोगिताएं जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता के नेतृत्व में करवाई गईं। दूसरे दिन तेजली खेल परिसर में बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फेंसिंग, फुटबॉल, महिला हॉकी, लॉन टेनिस, कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन और जिम्नास्टिक की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। वहीं, सरस्वती पब्लिक स्कूल में शूटिंग के लिए खिलाड़ियों की प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलास्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल कौशल और प्रतिस्पर्धा में उनकी क्षमता के आधार पर बेहतर खिलाड़ियों को अगले स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता और मेहनत का प्रदर्शन किया। जिला खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है। मंगलवार और बुधवार को भी विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। इनसे चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आज होंगी इन खेलों की प्रतियोगिताएं
बुधवार को अंतिम दिन तेजली खेल परिसर में हैंडबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, जूडो, रोइंग और कैनोइंग की प्रतियोगिताएं व ट्रायल करवाए जाएंगे। जीएसएस तलाकौर में नेटबॉल और वॉलीबॉल के ट्रायल लिए जाएंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र व परिवार पहचान पत्र साथ लाना होगा। दूसरे जिलों के खिलाड़ियों को बोनाफाइड व पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।

 बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू करवाते अधिकारी। विभाग

 बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू करवाते अधिकारी। विभाग- फोटो : सांकेतिक

 बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू करवाते अधिकारी। विभाग

 बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू करवाते अधिकारी। विभाग- फोटो : सांकेतिक

 बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू करवाते अधिकारी। विभाग

 बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू करवाते अधिकारी। विभाग- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed