{"_id":"6477b6e2c0c3fff65602d647","slug":"60-thousand-rupees-were-cheated-from-the-teacher-of-gurudwara-by-saying-that-he-is-a-relative-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-154-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रिश्तेदार बताकर गुरुद्वारा के पाठी से ठगे 60 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रिश्तेदार बताकर गुरुद्वारा के पाठी से ठगे 60 हजार रुपये
विज्ञापन
यमुनानगर। साइबर ठगों ने कनाडा में रिश्तेदार बताकर साढौरा के गांव नौशहरा गुरुद्वारा साहिब के पाठी सुच्चा सिंह से 60 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने पाठी को फोन कर उसके खाते में कनाडा से 14 लाख 73 हजार रुपये भेजने की बात कही थी। उसने बातों में आकर यह पैसा भेज दिया। बाद में आरोपी ने तीन लाख रुपये की और मांग की। शक होने पर सुच्चा सिंह ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नौशहरा गांव निवासी सुच्चा सिंह ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब का पाठी है। चार फरवरी को वह अपने घर पर था। तभी उनके मोबाइल पर तीन बार अलग-अलग नंबरों से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह उनका कनाडा से रिश्तेदार बोल रहा है। वह अपने रायल बैंक कनाडा के खाते से 14 लाख 73 हजार रुपये भेजेगा। सुच्चा सिंह ने बताया कि उसके रिश्तेदार भी कनाडा में रहते हैं। वह उसकी बातों में आ गया। फोन करने वाले ने उनके व्हाट्सएप पर उसके खाते में रुपये भेजने की रसीद भी भेजी। बाद में आरोपी ने बातों में उलझाकर उससे अपने खाते में कुछ पैसे डलवाने के लिए कहा। उसने उसकी बातों में आकर अलग-अलग कर 60 हजार रुपये मनी ट्रांसफर के जरिए भेज दिए। जब उसके खाते में पैसा नहीं आया तो उसने फोन किया तो आरोपी ने उससे तीन लाख रुपये की और मांग की। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ और इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर की। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार का कहना है कि अज्ञात पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।