फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   60 thousand rupees blown away by cutting the bag of retired deputy collector

सेवानिवृत डिप्टी कलेक्टर का थैला काटकर उड़ाए 60 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
60 thousand rupees blown away by cutting the bag of retired deputy collector
रेलवे रोड स्थित एसबीआई में महिला व एक लड़के ने सिंचाई विभाग से सेवानिवृत डिप्टी कलेक्टर का थैला काटकर उसके अंदर से 60 हजार की नकदी साफ कर ली। घटना के समय बुजुर्ग अपनी पासबुक प्रिंट करवा रहा था।
विज्ञापन

कृष्णा नगर निवासी मोहन लाल ने बताया कि वह 1994 में सिंचाई विभाग से डिप्टी कलेक्टर के पद से सेवानिवृत हुआ था। उसकी पेंशन रेलवे रोड स्थित एसबीआई में आती है। शुक्रवार को वह घरेलू इस्तेमाल के लिए बैंक से 60 हजार रुपये निकलवाने आया था। उसने बैंक से 60 हजार रुपये की नकदी निकलवाई और उसे अपने थैले में रख लिया। करीब डेढ़ बजे वह अपनी पास बुक प्रिंट करवाने के लिए बैंक में लगे प्रिंट मशीन के पास गया। वहां पर एक लड़का व महिला खड़े हुए थे। जब वह अपनी पासबुक प्रिंट करवाने लगा तो जेबकतरों ने उसका थेला ब्लेड से काटकर उसके अंदर से 60 हजार की नकदी निकाल ली। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed