फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   60 crore business on Akshaya Tritiya, people shopped fiercely

Yamuna Nagar News: अक्षय तृतीय पर करोड़ों का कारोबार, लोगों ने जमकर की खरीदारी

Sun, 23 Apr 2023 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Apr 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
60 crore business on Akshaya Tritiya, people shopped fiercely
जगाधरी। शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया पर लोगों ने शनिवार को लोगों ने शहर के बाजारों से जमकर खरीदारी की। शहर के बाजार ग्राहकों की भीड़ से गुलजार नजर आए। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ सर्राफ व ऑटो मोबाइल शोरूम पर रही। सराफा कारोबारियों के मुताबिक अक्षय तृतीया पर करीब 60 करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीय पर खरीददारी करना अत्यंत शुभ होता है। इस दिन सोना चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। ऐसे में शहर के कई बाजारों में दुकानदार और सराफा व्यापारी इसके लिए तैयारी कर रहे थे। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों की ओर से विशेष आकर्षण ऑफर भी उपलब्ध करवाए गए। महंगाई के बावजूद सोने चांदी के आभूषणों के साथ वाहनों की अच्छी बिक्री हुई। इसके अलावा बर्तन, विभिन्न धातुओं की अन्य सामग्री, कपड़े के अलावा इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। ज्योतिषाचार्य पंडित ललित शर्मा ने बताया कि बैसाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि अक्षय तृतीय कहलाती है। इस दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था, अन्नपूर्णा माता का जन्म हुआ था, इसी दिन ब्रह्मा के पुत्र अक्षय का जन्म हुआ था, उनके नाम पर ही अक्षय तृतीय पड़ा। इस दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते हैं। ऐसे माना जाता है अक्षय तृतीय के दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, वह अक्षय हो जाते हैं।
विज्ञापन

बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार मेंं सर्राफा कारोबारियों की ओर से विशेष ऑफर उपलब्ध करवाए गए। इस दौरान सर्राफ कारोबारियों ने सोने, चांदी व हीरे की खरीदारी करने पर मेकिंग चार्ज में 15 से 20 प्रतिशत की छूट के अवसर बाजार में उतारे। जबकि कई नामी कंपनियों अपने आभूषणों पर मेकिंग चार्ज में 50 प्रतिशत तक की छूट दी। लोगों ने भी ऐसे अवसरों का खूब लाभ और जमकर खरीदारी की। गुलशन करवल ने बताया कि अक्षय तृतीय के उपलक्ष्य में जिलेभर में आभूषण की बिक्री हुई। इसके अलावा ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक के सामान की खूब खरीददारी हुई। ऑटोमोबाइल सेल्स के प्रबंधक संजय ने बताया कि अमूमन शनिवार को लोग वाहन बहुत कम खरीदते हैं, लेकिन अक्षय तृतीया पर लोगों ने अच्छी खरीददारी की। इस दौरान करीब दस करोड़ रुपये के दोपहिया व चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई। वहीं बर्तनों की दुकानों पर भी लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed