फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   54 people approached the court to protest against the action taken in Deha Basti

Yamuna Nagar News: डेहा बस्ती में कार्रवाई के विरोध में 54 लोग पहुंचे कोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
54 people approached the court to protest against the action taken in Deha Basti
डेहा बस्ती में कार्रवाई के बाद बिखरा मकानों का मलबा। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। डेहा बस्ती में नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद शेष कब्जाधारियों ने न्यायालय का रुख कर लिया है। अब तक 54 लोगों ने मामले में अदालतों में याचिकाएं दायर की हैं। हालांकि नगर पालिका को अभी तक केवल 23 मामलों में ही न्यायालय से समन मिले हैं। फिलहाल किसी भी अदालत ने कार्रवाई पर स्थगन आदेश जारी नहीं किया है।

नगर पालिका भवन निरीक्षक आदित्य कांबोज ने बताया कि विभिन्न मामलों की सुनवाई के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। कुछ मामलों में आठ और नौ जुलाई की तारीख है, जबकि अन्य मामलों की सुनवाई 15 जुलाई तथा सितंबर माह में होगी। नगरपालिका चेयरमैन रजनीश मेहता शालू ने बताया कि डेहा बस्ती में अतिक्रमण हटाकर खाली करवाई भूमि पर तारबंदी का कार्य जारी है। करीब आधी भूमि से मलबा हटाकर तारबंदी पूरी कर ली गई है। शेष स्थान से मलबा हटाने का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद पूरी भूमि की तारबंदी कर दी जाएगी। इससे दोबारा अतिक्रमण की संभावना पर रोक लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed