फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   5.05 lakhs were robbed by luring them with high profits

Yamuna Nagar News: अधिक लाभ का लालच देकर 5.05 लाख हड़पे

Sun, 04 May 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
5.05 lakhs were robbed by luring them with high profits
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कंपनी में निवेश करवा अधिक लाभ कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने कृष्णा नगर निवासी मुस्कान गुप्ता से पांच लाख पांच हजार रुपये ठग लिए। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कृष्णा नगर निवासी मुस्कान गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बीएससी फैशन टेक्सटाइल्स की पढ़ाई की है। उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। कुछ माह पहले उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इन्वेस्टमेंट के लिए एक विज्ञापन देखा। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो वह एक ग्रुप से जुड़ गई। उसे ग्रुप में लोगों को पैसे निवेश करने के फायदे के बारे में बताया गया था। इसके बाद उसे दूसरे ग्रुप में जोड़ दिया गया। उस ग्रुप में भी पैसे निवेश कर अधिक लाभ कमाने के संबंध में संदेश आते थे। उसने बताया कि एक दिन उसके पास रितु वोहरा नाम की महिला का संदेश आया। आरोपी ने कहा कि वह एसएमसी कंपनी की सदस्य है।
विज्ञापन

इसके बाद उसने उसे रुपये निवेश करने के फायदे बताएं और उसे कंपनी में पांच लाख रुपये निवेश करने के लिए कहा। उसने आरोपियों की बातों में आकर अपने अकाउंट से आरोपियों द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट में आरटीजीएस के माध्यम से पांच लाख पांच हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे कंपनी में और पैसे निवेश करने को कहा। इस दौरान उसे एहसास हुआ कि उसके साथ साइबर ठगों ने धोखा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed