{"_id":"6972740d02a151688a0edb6c","slug":"500-young-people-got-jobs-at-the-job-fair-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-150306-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रोजगार मेले में 500 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रोजगार मेले में 500 युवाओं को मिली नौकरी
विज्ञापन
रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेते कंपनी के प्रतिनिधि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वीरवार को जिलास्तरीय रोजगार मेला लगाया गया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार कार्यक्रम के तहत लगे मेले में पंजीकृत 850 अभ्यर्थियों में से 625 पहुंचे। इस दौरान 500 युवाओं को का चयन किया ग या।
मेले में 14 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपने नियमों के तहत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और 500 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस दौरान कुछ कंपनियों ने लिखित के साथ मौखिक तो कुछ ने निजी साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया। इस दौरान मेले को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। अभ्यर्थी समय से पहले ही आईटीआई में पहुंचने लगे थे।
इसके लिए अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था। वहीं, मौके पर भी अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया। मेले में इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, सेविंग सहित विभिन्न क्षेत्रों की 14 बड़ी कंपनियों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें दसवीं, 12वीं, आईटीआई पासआउट के साथ आईटीआई के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मेले की व्यवस्था जिला रोजगार विभाग की ओर से की गई थी।
विज्ञापन
इसमें यमुना इंटरियोस, चंद्रपुर वर्कर्स, चंद्रपुर इंडस्ट्रीज, क्रिश्चियन फिफर, रूचिरा ग्रीन अर्थ, सी सोल्यूशन एंड सर्विस, ऑरो टेक्सटाइल्स वर्धमान यूनिट, आईटीसी लिमिडेट, लॉर्क इंजीनियरिंग, आरएनडी एसोसिएट, ओरिएंटल इंजीनियरिंग, फेरम क्रॉफ्ट, इंडिया सर्किट, डेकोरैक्स इंडस्ट्रीज कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अलग-अगल ट्रेड में 500 अभ्यर्थियों का चयन किया। साक्षात्कार के बाद कंपनियों ने अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
सभी को ई-मेल पर जॉब लेटर भेजा जाएगा। मेले में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्यातिथि थे। परंतु के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा पहुंचे। इस दौरान नेपाल सिंह राणा ने कहा कि सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
युवाओं को निजी अनुभव मुहैया करवाने के लिए सरकार ने कंपनियों में अप्रेंटिसशिप को नियमित किया है। मेला प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान के नेतृत्व में लगाया गया। इस दौरान जिला रोजगार विभाग से अरुण कुमार, उप-प्राचार्य भूपेंद्र सिंह, मनीष कुमार, रवि कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।