फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   500 buses ready for BJP rally, water proof pandal

Yamuna Nagar News: भाजपा की रैली के लिए 500 बसें तैयार, वाटर प्रूफ होगा पंडाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
500 buses ready for BJP rally, water proof pandal
भाजपा की रैली के लिए 500 बसें तैयार, वाटर प्रूफ होगा पंडाल
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ समेत अन्य नेता करेंगे शिरकत
शिक्षामंत्री कंवरपाल ने रैली स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा


संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जगाधरी अनाज मंडी में होने वाली भाजपा की भारत गौरवशाली रैली के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं तक लोगों के बीच जाकर रैली का न्योता दे रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों को रैली स्थल तक पहुंचाने के लिए 500 बसों का इंतजाम किया जा चुका है। वहीं रैली स्थल पर आठ हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी तथा बारिश से बचाव के लिए वाटर प्रूफ पंडाल लगाए गए हैं। रैली में आने वालों के लिए मीठे जल के साथ ही पैकेटों में भोजन की व्यवस्था की गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जिस हेलीकॉप्टर से आएंगे उसके लिए दो जगह तेजली खेल स्टेडियम और सरसावा में हेलीपैड तैयार किए गए हैं। रैली में 20 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
करनाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पानीपत में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की रैली के बाद अब 29 जून को अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारत गौरवशाली रैली आयोजित की जाएगी। इससे पहले मंगलवार को शिक्षा मंत्री चौधरी कंवरपाल ने रैली स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जगाधरी अनाज मंडी की रैली में मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ शिरकत करेंगे। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि रैली की सभी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। रैली के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। इस दौरान भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, चेयरपर्सन मलिक रोज़ी आनंद, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चावला, जिला परिषद चेयरमैन रमेश कुमार ठसका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed