फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   50 thousand rupees in cash and jewelry stolen from the house

Yamuna Nagar News: घर से 50 हजार की नकदी व गहने चोरी

Fri, 08 Aug 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees in cash and jewelry stolen from the house
यमुनानगर। थाना फर्कपुर क्षेत्र की राजा गार्डन कॉलोनी में घर से 50 हजार रुपये व जेवर चोरी कर लिए गए। घटना के समय परिवार घर पर नहीं था। लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। शिकायत पर फर्कपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में कॉलोनी के मनप्रीत सिंह ने बताया कि पांच अगस्त की रात घर पर पाया कि अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा है और करीब 50 हजार रुपये की नकदी, दो चांदी का सेट, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी बालियां, एक चांदी का कड़ा चोरी है। संवाद
विज्ञापन

खिल्लावाला में जंगल से काटी लकड़ी
यमुनानगर। गांव खिल्लावाला समीप जंगल से लकड़ी काटने के आरोप में थाना प्रतापनगर पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया। पुलिस को शिकायत कलेसर रेंज के वन राजिक अधिकारी राजीव कांबोज ने दी। उन्होंने बताया कि खिल्लावाला समीप जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटी गई। जांच में पाया कि ऐसा महबूब हसन नाम के व्यक्ति ने किया है। पुलिस ने जांच बाद महबूब हसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना में पति नामजद
यमुनानगर। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी के मोहन नगर निवासी प्रियंका ने बताया कि उसकी शादी 15 अप्रैल 2022 में अनिरुद्ध से हुई थी। आरोप है कि अनिरुद्ध द्वारा शादी के बाद उससे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। दहेज के लिए उसे गाली-गलौज देकर मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। तंग होकर पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी करने के आरोपी पर केस
यमुनानगर। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी व उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में थाना साढौरा क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि साढौरा के एक मोहल्ले में वह 27 जुलाई को शाम किसी काम से गई थी, जहां मैहताब नाम के युवक ने उससे छेड़खानी की। इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर आकर यह बात परिजनों को बताई। तब शिकायत पुलिस को दी। संवाद

लाठी-डंडों से पीटने का आरोप
यमुनानगर। गांव भील छप्पर में कुछ लोगों ने एक युवक लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना व्यासपुर पुलिस ने शिकायत पर दो लोगों को नामजद कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव भील छप्पर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि पांच अगस्त की रात करीब नौ बजे गांव में एक कार पर तीन-चार लड़के आए। उनके हाथ में लाठी-डंडे थे। आते ही इन लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। तब पुलिस को दी शिकायत में नरेश कुमार सहित अन्य पर आरोप लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed