{"_id":"64ee44ec5579445b8a07b194","slug":"50-thousand-blown-from-the-pocket-of-the-passenger-in-howrah-express-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-4789-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हावड़ा एक्सप्रेस में यात्री की जेब से उड़ाए 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हावड़ा एक्सप्रेस में यात्री की जेब से उड़ाए 50 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन
हावड़ा एक्सप्रेस में राजपुरा से बरेली जा रहे बदायूं के गांव पलाया गुजर निवासी चंद्रवीर की जेब से तीन बदमाशों ने 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरी के बाद तीनों युवक ट्रेन से नीचे उतर गए। राजकीय रेलवे पुलिस ने चंद्रवीर की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव पलाया गुजर निवासी चंद्रवीर ने राजकीय रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजपुरा रेलवे स्टेशन से बरेली जाने के लिए हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में बैठा था। जब ट्रेन यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी तो उसमें तीन अज्ञात युवक सवार हो गए। ट्रेन में भीड़ होने के कारण वह खड़ा था। इस दौरान उन तीन युवकों में से एक युवक ने उसे धक्का दिया।
विज्ञापन
जैसे ही वह गिरने लगा तो उसके दो अन्य साथियों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान उनमें से एक युवक ने उसकी पेंट की जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। जैसे ही ट्रेन चली तो तीनों युवक नीचे उतर गए। ट्रेन चलने के बाद जब उसने अपनी जेब चेक की तो उसमें से 50 हजार की नकदी गायब थी। तब उसने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस यमुनानगर-जगाधरी जीआरपी को ट्रांसफर किया। मंगलवार को स्थानीय जीआरपी ने अज्ञात तीन युवकों पर चोरी का केस दर्ज किया। जांच अधिकारी किरपाल सिंह का कहना है कि सहारनपुर से केस ट्रांसफर होकर आया है। पीड़ित से बातचीत कर अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों युवकों की तलाश की जा रही है।