फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   50 thound rupee robbry from contractor

ठेकेदार की आंखों में मिर्ची डालकर 50 हजार रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
50 thound rupee robbry from contractor
मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र में दो बाइक पर सवार छह युवकों ने फैक्टरी से श्रमिकों का भुगतान लेकर घर जा रहे ठेकेदार प्रमोद कुमार से 50 हजार रुपये लूट लिए। बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले तो ठेकेदार की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर रोका। इसके बाद दूसरी बाइक पर सवार होकर आए तीन अन्य बदमाशों के साथ मिलकर लूटपाट की और फरार हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इसके बाद केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी के केसर नगर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह गुप्ता प्लाइवुड खारवन रोड भूखडी में ठेकेदार है। शनिवार रात करीब पौने आठ बजे वह अपनी फैक्टरी से लेबर की 50000 रुपये का भुगतान लेकर बाइक पर घर जा रहा था। मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र के खाली प्लाट जंगली एरिया वाली सड़क से घर जाते समय पीछे से बाइक पर सवार होकर और मुंह पर कपड़ा बांधकर आए तीन बदमाश ने उसके चेहरे पर मिर्ची पाउडर फेंक दिया। इस पर उसने बाइक रोक दी। बाइक रुकते ही एक और बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन युवक वहां पहुंचे। सभी छह युवकों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उसकी पेंट की दाहिनी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। अंधेरा होने और आंखों में मिर्च डली होने के कारण वह किसी को पहचान नहीं पाया। उसने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व फैक्टरी मालिक को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में प्रमोद कुमार की शिकायत पर छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed