Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   50 students took admission in ITI on Sunday

Yamuna Nagar News: आईटीआई में रविवार को 50 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Mon, 01 Jul 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
50 students took admission in ITI on Sunday
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई में दाखिले के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी काउंसलिंग हुई। इस दौरान सुबह निर्धारित समय पर संस्थान खुला और विद्यार्थी दाखिले के लिए पहुंचे। छुट्टी के दिन संस्थान खोलकर दाखिला करने की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। इस दौरान केवल 50 ही विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
पहले चरण की काउंसलिंग दो जुलाई तक चलेगी और फीस जमा करने की अंतिम तिथि तीन जुलाई होगी। पहले चरण की काउंसलिंग के तीन दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक अलॉट सीट से एक चौथाई विद्यार्थियों ने भी दाखिला नहीं लिया है। रविवार को कुल 50 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। पहले दिन शुक्रवार को 22 और दूसरे दिन शनिवार को कुल 105 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। पहली कट ऑफ लिस्ट में कुल 749 विद्यार्थियों को सीट अलाॅट की गई थी।
विज्ञापन

इसमें से अभी तक मात्र 177 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। वहीं इस दौरान करीब 50 विद्यार्थियों की सीट अभी होल्ड पर है, चूंकि इन विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं करवाई है। फीस जमा न होने तक यह सीट होल्ड पर रहेगी। फीस जमा करने के बाद ही सीट विद्यार्थी के नाम चढ़ाई जाएगी। आईटीआई में शनिवार व रविवार का अवकाश होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय ने दाखिला प्रक्रिया के चलते स्टाफ आईटीआई के साप्ताहिक सहित अन्य राजपत्रित अवकाश रद्द कर दिए हैं। दाखिले तक ऐसे अवकाश पर संस्थान खुलेंगे। जिले की आईटीआई में भी रविवार को दाखिले किए गए, लेकिन इस दौरान बेहद कम विद्यार्थी पहुंचे। अभी पहली मेरिट लिस्ट में अलॉट 749 में से 572 सीट खाली हैं। जिसके लिए दो जुलाई तक प्रक्रिया चलेगी।

आईटीआई संस्थान में अब तक कुल 177 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। पहली मेरिट लिस्ट में अलॉट 572 सीट खाली हैं। पहले चरण की प्रक्रिया के लिए दो दिन शेष हैं। दो दिन में 572 सीटों पर दाखिला करना बेहद मुश्किल है। वहीं सीट पाने वाले विद्यार्थी दाखिला लेने आए इसके लिए संस्थान की ओर से उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। दाखिला समिति के सदस्य विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए उनसे फोन पर संपर्क कर रहे हैं।


दाखिले के लिए रविवार को भी संस्थान खोला गया था। इस दौरान कुल 50 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। अभी तक 177 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। विद्यार्थियों से फोन पर संपर्क कर दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। - भूपिंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed