फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   50-50 thousand rupees given to Haryana Corona Relief Fund and PM Carez Fund

कोरोना रीलीफ फंड और पीएम केयर्ज फंड में 50-50 हजार रुपए दिए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
50-50 thousand rupees given to Haryana Corona Relief Fund and PM Carez Fund
ग्रेट इंडिया फैब्रिकेटर के डायरेक्टर विरेंद्र महंदीरत्ता विधायक को चेक सौंपते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
ग्रेट इंडिया फैब्रिकेटर के डायरेक्टर विरेंद्र महंदीरत्ता ने 50 हजार रुपए हरियाणा कोरोना रीलीफ फंड में और 50 हजार रुपए पीएम केयर्ज फंड में दिए। उन्होंने सोमवार को यह चेक विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को दिए। विधायक ने कहा कि सरकार इनके सहयोग व योगदान के लिए कृतज्ञ है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए सरकार का सहयोग करना अति आवश्यक है। लॉकडाउन के बहुत दिन गुजर चुके हैं और अभी तक इसे सफल बनाने के लिए मैं जनता का धन्यवाद करता हूँ। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ाई में लॉकडाउन ही एक मात्र उपाय है, जिसके कारण सोशल डिस्टेंस सफल हो रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि आगे भी लॉकडाउन को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ लोग लॉकडाउन का मजाक बनाते हुए सड़कों पर बिना किसी जरूरी काम के निकल रहे हैं। ऐसे लोगों के साथ प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसलिए घर में रहे और सुरक्षित रहे। मौके पर मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed