फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   5.07 lakh cheated in the name of getting job, Yamunanagar

नौकरी दिलाने के नाम पर 5.07 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
5.07 lakh cheated in the name of getting job, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नौकरी दिलवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने महिला व एक व्यक्ति से पांच लाख सात हजार रुपये ठग लिए। महिला व व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग शिकायतें थाना रादौर पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों की शिकायतों के आधार आरोपी के विरुद्ध मामले दर्ज किए हैं।
रादौर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में करनाल के गांव संगोई निवासी संजय कुमार ने बताया कि एक साल पहले वह नौकरी की तलाश में था। इस दौरान उसकी मुलाकात रादौर निवासी राहुल वर्मा से हुई। राहुल ने रादौर में कार्यालय बनाया हुआ है। नौकरी लगवाने के लिए उसने राहुल वर्मा से बातचीत की। आरोपी ने उसे नौकरी दिलवाने के नाम पर 4 लाख 20 हजार रुपये मांगे। उसने 2 लाख 20 हजार रुपये ऑनलाइन और दो लाख रुपये नकद दिए। रुपये लेने के बावजूद राहुल वर्मा ने उसे नौकरी नहीं दिलवाई। नौकरी न लगने पर जब उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की धमकी देकर उसे डराया धमकाया और जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन

वहीं, कैंप निवासी पायल ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी राहुल वर्मा से हुई थी। आरोपी ने उसे बताया था कि उसकी उच्चधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने उसे नौकरी लगवाने के नाम पर 87 हजार रुपये का खर्च बताया था। उसने आरोपी को यह रुपये दे दिए। रुपये लेने के बावजूद आरोपी ने नौकरी नहीं लगवाई। उसने जब आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed