{"_id":"68b9c80d4cb3ac7dd20fee24","slug":"48-lakh-rupees-fraud-with-farmer-in-haryana-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बड़ा फ्रॉड: किसान से हुई 48 लाख रुपये की ठगी, केंचुआ खाद तैयार करने का दिया लालच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बड़ा फ्रॉड: किसान से हुई 48 लाख रुपये की ठगी, केंचुआ खाद तैयार करने का दिया लालच
Thu, 04 Sep 2025 10:40 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:40 PM IST
सार
हरियाणा में एक किसान से 48 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किसान की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
हरियाणा में किसान से ठगी
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
केंचुआ खाद तैयार करने और कंपनी में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर व्यासपुर के किसान खेमचंद अग्रवाल से 48 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने किसान की शिकायत पर एग्रो बायो साइंस कंपनी के अधिकारी सहित चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायत में व्यासपुर में पावर हाउस के समीप रहने वाले खेमचंद अग्रवाल ने बताया कि डेढ़ साल पहले एग्रो बायो साइंस कंपनी के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया। उनमें अरविंद कुमार, जयदीप, सुशील कुमार व संजीव कुमार शामिल थे। इन लोगों ने कहा था कि उनका उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आवास विकास सोसायटी के पास कार्यालय है। उनकी कंपनी केंचुआ खाद तैयार कराती है। कंपनी के साथ कार्य करने वाले व्यक्ति को किश्तों में रुपये दिए जाते हैं।
इसके लिए कंपनी में निवेश करना होगा। कंपनी में दस लाख रुपये का निवेश करते हैं तो कंपनी 25 माह तक एक लाख रुपये प्रति माह का भुगतान करेगी। इसके बदले में कंपनी केंचुआ खाद तैयार करेगी। यह काम खुद कंपनी के कर्मचारी करेंगे। उनकी बातों में आकर कंपनी के खाते में अलग-अलग कर 14 लाख रुपये जमा कराएं। बाद में 34 लाख रुपये जमा कराए जिसके बाद कंपनी ने केंचुआ खाद तैयार नहीं की। अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता लगा कि उक्त लोग इसी तरह से लोगों को ठग रहे हैं। इस पर थाना व्यासपुर में पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी मनीष ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Cyber Crime: शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने के लिए डाउनलोड करवाई एप, फिर लूट लिए लाखों, केस दर्ज