फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   23 lakh rupees cyber fraud in Kaithal

Cyber Crime: शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने के लिए डाउनलोड करवाई एप, फिर लूट लिए लाखों, केस दर्ज

Thu, 04 Sep 2025 09:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 04 Sep 2025 09:54 PM IST
सार

ऑनलाइन शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर शातिरों ने एक युवक को ठगी का शिकार बना लिया। पहले युवक से एक एप डाउनलोड करवाई और फिर उससे ठगी की। 

विज्ञापन
23 lakh rupees cyber fraud in Kaithal
साइबर क्राइम - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राजौंद के एक युवक से ऑनलाइन शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 23 लाख 43 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठगों ने युवक को मोबाइल में एप डाउनलोड करवाई और निवेश करने के लिए प्रेरित किया। मुनाफा दिखने पर जब युवक ने रुपये निकालने का प्रयास किया तो एप अचानक बंद हो गई।
विज्ञापन


राजौंद निवासी सुरेश कुमार ने थाना राजौंद में शिकायत देकर बताया कि अगस्त 2023 में उसे अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को जयपुर निवासी सचिन बताया और शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का ऑफर दिया। उसके कहने पर सुरेश ने अपने मोबाइल में ‘एआरके ट्रेड’ एप डाउनलोड कर उसमें अपने दस्तावेज अपलोड कर दिए।
विज्ञापन


सुरेश ने पहले एक रुपये भेजकर जांच की और फिर 50 हजार रुपये खाते में जमा करवा दिए। जब मुनाफा दिखाई दिया तो उसने 23 लाख 43 हजार रुपये और निवेश कर दिए। इसके बाद एप पर उसके वॉलेट में कुल 27 लाख रुपये दिखाई देने लगे। सुरेश ने बताया कि उसने यह निवेश कभी सचिन, कभी अजय, कभी सागर तो कभी अक्षय नामक व्यक्तियों के कहने पर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने रकम निकालने की कोशिश की तो एप बंद हो गई और आरोपियों के मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ हो गए। साइबर थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: पानीपत में बड़ा हादसा: स्कूल वैन का फटा टायर, अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा वाहन, आठ छात्र घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed