{"_id":"66ff08445c64af4a6f04337f","slug":"47-lakhs-stuck-in-the-treasury-work-of-trauma-center-stopped-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-126369-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रेजरी में फंसे 47 लाख, ट्रामा सेंटर का काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रेजरी में फंसे 47 लाख, ट्रामा सेंटर का काम रुका
Fri, 04 Oct 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
राजेश कुमार
यमुनानगर। ट्रामा सेंटर के भवन में हो रहे मरम्मत कार्य पर ब्रेक लग गया है। एजेंसी ने काम को बीच में ही रोक दिया। काम रोकने की वजह पीडब्ल्यूडी की ओर से एजेंसी को अभी तक भुगतान नहीं करना बताया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग करीब 47 लाख रुपये पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर चुका है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने जो पैसा जमा कराया था वह ट्रेजरी में फंस गया है।
ट्रामा सेंटर का भवन अभी ज्यादा पुराना भी नहीं है। इसके बावजूद इसकी छत से बारिश का पानी टपकता था। साथ ही शौचालयों का भी बुरा हाल हो गया था। वहीं 105 करोड़ रुपये से मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल का 200 बेड का नया भवन बनाया गया है। भवन बनाने के साथ ही अस्पताल परिसर में इंटरलॉक टाइलें बिछाई गई हैं।
इससे ट्रामा सेंटर का फर्श बाहर के हिस्से से नीचा हो गया है। इससे बारिश का पानी भरने का खतरा पैदा हो गया था। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने ट्रामा सेंटर की मरम्मत का एस्टीमेट बनवाया था। पीडब्ल्यूडी ने इस पर 47 लाख रुपये खर्च होने की बात कही थी। ट्रामा सेंटर में आधुनिक फायर सेफ्टी यंत्र भी लगाए जाने हैं। बजट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उक्त राशि पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर करवा दिए थे।
विज्ञापन
टेंडर होने के बाद एजेंसी ने अगस्त में काम शुरू कर दिया था। मरम्मत के चलते ट्रामा सेंटर को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के भवन में शिफ्ट करना पड़ा। तब से इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को अस्पताल में ही भर्ती करना पड़ रहा है। अब पैसे के अभाव में ट्रामा सेंटर का काम रूक गया है। अब काम कब तक शुरू होगा इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। संवाद
अभी तक नहीं हुआ भुगतान : निलेश
ट्रामा सेंटर की मरम्मत करवा रहे कांट्रेक्टर निलेश का कहना है कि अगस्त माह में ट्रामा सेंटर का काम शुरू कर दिया था। तब से अभी तक कोई पेमेंट नहीं दी गई है। अब तक जो लेबर काम कर रही थी उसे भी अपने पास से ही पैसे देते रहे। ट्रेजरी से अभी तक पेमेंट पीडब्ल्यूडी के पास नहीं पहुंची है।
हम तो पेमेंट जमा करवा चुके हैं : डॉ. मंगला
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला का कहना है कि पीडब्ल्यूडी ने जो एस्टीमेट बनाकर दिया था उसका बजट आ गया था। सारा पैसा पीडब्ल्यूडी के खाते में जमा कराया जा चुका है। ठेकेदार ने काम क्यों रोका है इसका पता नहीं चल पाया है। काम शुरू करने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा हुआ है।