फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   47 cases of corona found in one day in Yamunanagar

यमुनानगर: कोरोना के एक दिन में मिले 47 केस, इस सीजन के सबसे ज्यादा, 15 संक्रमित ठीक भी हुए

Mon, 17 Apr 2023 06:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 06:22 PM IST
सार

216 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। 15 लोग कोरोना को हराकर ठीक हुए हैं।  जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 54 हो गई है। कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद लोग कोरोना से बचाव को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।

विज्ञापन
47 cases of corona found in one day in Yamunanagar
सैंपल लेते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोरोना महामारी यमुनानगर जिले में एक बार फिर से पांव पसारने लगी है। सोमवार को जिले में एक ही दिन में 47 नए केस मिले हैं। इस साल में कोरोना के यह अब तक एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा केस हैं। इससे पहले 13 अप्रैल को सर्वाधिक 26 केस मिले थे। वहीं सोमवार को 15 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 54 हो गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को 216 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। वहीं पहले से भेजे गए 1308 सैंपल की रिपोर्ट अभी लैब से आनी बाकी है। इसलिए अभी कोरोना के केस में बढ़ोतरी हो सकती है। जो एक्टिव केस हैं उनमें से सात लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि 47 को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत व पॉजिटिविटी रेट 4.53 प्रतिशत है।
विज्ञापन


लोग मास्क लगाने से कर रहे गुरेज
कोरोना तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद लोग कोरोना से बचाव को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। सरकार आदेश जारी कर चुकी है कि 100 से ज्यादा लोग जहां पर एकत्रित होंगे वहां पर चेहरे पर मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके बावजूद अभी तक लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। भीड़ वाली जगहों पर भी लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। यहां तक की जिला सिविल अस्पताल में भी मरीज व उनके तिमारदार बिना मास्क के ही उपचार के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


47 नए केस मिले हैंः डॉ. वागीश गुटैन
स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि सोमवार को जिले में कोरोना के 47 नए केस मिले जबकि 15 लोग ठीक भी हुए हैं। भीड़ वाली जगहों पर लोग मास्क जरूर पहने, नहीं तो यह बीमारी अपनी चपेट में ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed