फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   450 cadets will undergo training at the camp for 10 days

Yamuna Nagar News: शिविर में 10 दिन प्रशिक्षण लेंगे 450 कैडेट

Fri, 02 Oct 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
450 cadets will undergo training at the camp for 10 days
प्रशिक्षण शिविर में पंजीकरण करवाते एनसीसी कैडेट। संस्थान
व्यासपुर। कपालमोचन के निकट 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर वीरवार को शुरू हुआ। शिविर का आयोजन 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी यमुनानगर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारीक के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर की प्रशासनिक जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट कर्नल कुमिद मैनी संभाल रहे हैं। प्रशिक्षण सूबेदार मेजर जसवंत सिंह और पीआई स्टाफ की टीम की देखरेख में दिया जाएगा। कर्नल पारीक ने बताया कि शिविर में करीब 450 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान कैडेटों को ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, मानचित्र पठन, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा सशस्त्र बलों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed