फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   44 corona possitive in yamunanagar

843 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार, 44 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
44 corona possitive in yamunanagar
प्रतिदिन कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इसमें बदलता मौसम एक कारण हो सकता है। रविवार के ट्विनसिटी में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज आए है। 44 मरीजों के कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चिंतित है, क्योंकि नये मिल रहे मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री ट्रेस नहीं हो रही है। यानि अधिकतर मरीजों के बारे में ये पता नहीं चल रहा है कि वे संक्रमित कहां से हुए। 44 केसों के साथ ही जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 562 हो गई है। वहीं कोरोना ले मरने वालों का आंकड़ा भी दस है। अब तक 306 मरीजों को कोविड-19 ईएसआई अस्पताल से स्वस्थ कर घर भेज जा चुका है। फिलहाल 247 मरीज अभी भी एक्टिव है। इसमें 18 अन्य राज्यों और जिलों के अस्पताल में भर्ती है। उधर, लगातार मरीजों का रिकवरी प्रतिशत भी घटता जा रहा है, जो चिंता का विषय है। रविवार को 54.44 प्रतिशत रहा। अब तक जिले का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है, जब इतनी बड़ी संख्या में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि बीते शनिवार की देर रात को 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसमें 54 वर्षीय पुरुष निवासी दुर्गा गार्डन जगाधरी, 40 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरुष निवासी महावीर कालोनी, 27 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कालोनी, 29 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय पुरुष सिविल लाइन जगाधरी, 28 वर्षीय पुरुष, 22 वर्षीय पुरुष सढ़ौरा, 22 वर्षीय पुरुष गांव चुहड़पुर, 26 वर्षीय पुरुष गांव पांसरा, 43 वर्षीय पुरुष राजन स्ट्रीट जोहरीपुरा मोहल्ला जगाधरी, 60 वर्षीय महिला कल्याणनगर जगाधरी, 25 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय पुरुष अंशल टाउन जगाधरी, 35 वर्षीय पुरुष रादौर, 50 वर्षीय महिला न्यू ममीदा जोडियों, 22 वर्षीय पुरुष आजाद नगर, 38 वर्षीय महिला शंभू कालोनी पांसरा, 6 वर्षीय लड़का सढौरा से है, जो पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए है। 26 वर्षीय महिला रामनगर, 39 वर्षीय पुरुष बिलासपुर, 68 वर्षीय महिला इंद्रा कालोनी जगाधरी से हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि रविवार को भी 22 नए कोरोना के केस आए हैं, जिसमें 22 वर्षीय पुरुष आजाद नगर, 65 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय पुरुष पुराना हमीदा, 38 वर्षीय पुरुष गांव मुसिंबल, 49 वर्षीय पुरुष प्रेम नगर जगाधरी, 34 वर्षीय पुरुष मॉडल टाउन, 58 वर्षीय पुरुष, 3 वर्षीय लड़की, 9 माह की लड़की, 26 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला गोल्डनपुरी यमुनानगर से है, जो पॉजिटिव मरीज के संपर्क के हैं। 65 वर्षीय महिला वीनानगर, 29 वर्षीय महिला बैंक कालोनी, 17 वर्षीय लड़का, 60 वर्षीय महिला, 63 वर्षीय पुरुष, 37 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय लड़का, 11 वर्षीय लडका, 6 वर्षीय लड़का, 36 वर्षीय पुरुष दुर्गा गार्डन जगाधरी से है। सभी अलग अलग परिवारों के है, जो पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए है। 26 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कालोनी यमुनानगर से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed