फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   44 centers made for Group C, examination will be held on 18

Yamuna Nagar News: ग्रुप-सी के लिए बनाए 44 केंद्र, 18 को होगी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
44 centers made for Group C, examination will be held on 18
यमुनानगर। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 18 अगस्त को ग्रुप सी के तहत 56 और 57 ग्रुप की परीक्षाओं को लेकर एडीसी आयुष सिन्हा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में बैठक ली। आयुष सिन्हा ने बताया कि 18 अगस्त को प्रात: 10 से 12 बजे तक ग्रुप सी के तहत 56 व 57 ग्रुप की परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसके लिए 44 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए जगाधरी के एसडीएम सोनू राम को नोडल अधिकारी बनाया गया । साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट व फ्लाइंग स्क्वायड की भी ड्यूटियां लगा दी गई हैं। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह परीक्षा महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

इसको ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की जो भी हिदायतें हैं, उनकी शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित होनी चाहिए। परीक्षा के दृष्टिगत धारा 144 (भारतीय न्याय संहिता की धारा 163) लगाई गई है। ऐसे में सभी फोटो स्टेट मशीनें और कोचिंग सेंटर भी परीक्षा वाले दिन बंद रहेंगे।
विज्ञापन

आयुष सिन्हा ने कहा कि परीक्षा को लेकर सभी नियमों की पालना होगी। प्रशासन की ओर से सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेंटर सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। हर कमरे में घड़ी की व्यवस्था होगी। शौचालयों में भी पानी की भी व्यवस्था होनी चाहिए। मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस अवसर पर सिटीएम पीयूष गुप्ता, डीईओ सुमन बहमनी, डिप्टी डीईओ शिव आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed