फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   43 thousand rupees blown from the account by changing the ATM

एटीएम बदलकर व्यक्ति के खाते से उड़ाए 43 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
43 thousand rupees blown from the account by changing the ATM
दो युवकों ने वर्कशॉप रोड पर लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम बूथ में रुपये निकलवाने गए बुजुर्ग का एटीएम बदल लिया। इसके बाद उन्होंने उसके खाते से 43 हजार रुपये निकाल लिया। खाते से रुपये कटने पर बुजुर्ग को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पेपर मिल क्वार्टर कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अगस्त की शाम करीब छह बजे वह वर्कशॉप रोड स्थित विवेकानंद शॉप नंबर चार में लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में रुपये निकलवाने गया था। इस दौरान एटीएम के दरवाजे पर खड़े दो युवक एटीएम बूथ में पहुंचे। उन्होंने उसका एटीएम ऑपरेट करके दो हजार रुपये निकालकर उसे दे दिए। एटीएम व रुपये लेने के बाद जब वह चलने लगा तो आरोपी युवकों ने उसे आवाज देकर एटीएम से पर्ची निकालने की बात कहकर दोबारा बुलाया। उसने दोबारा एटीएम कार्ड डालकर मिनी स्टेटमेंट निकलवा ली। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। रात के समय उसके खाते से पांच ट्रांजेक्शन में 43 हजार रुपये निकल गए। आरोप है कि उसके खाते से एटीएम बूथ में मिले आरोपी युवकों ने ही रुपये निकाले है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई संदीप का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर आरोपियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed