फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   400 winning players from the block-level games will compete at the district level

Yamuna Nagar News: खंडस्तरीय खेल के 400 विजेता खिलाड़ी जिलास्तर पर खेलेंगे

Tue, 28 Jul 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
400 winning players from the block-level games will compete at the district level
खंडस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षा विभाग की खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों का चयन अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। फिलहाल 400 खिलाड़ी जिलास्तर के मुकाबलों के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं,। कुछ खेलों के परिणाम मंगलवार तक घोषित होने के बाद यह संख्या बढ़कर करीब 425 होने की संभावना है।
विभाग ने अगले महीने प्रस्तावित जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। विभाग के अनुसार जिले के सभी खंडों में प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खंड स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ी अब जिला स्तर पर अपना दमखम व तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां हिस्सा लेंगे। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में टीम इवेंट के साथ एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं भी करवाई जाएंगी। खिलाड़ियों की संभावित संख्या को देखते हुए प्रतियोगिताओं के लिए उपयुक्त खेल मैदान और स्थलों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार कुछ खेलों के परिणाम अभी आना बाकी हैं। इनकी जारी होने के बाद जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद संबंधित स्कूलों और खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्यक्रम और आयोजन स्थल की जानकारी भेजी जाएगी।

जिलास्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगे राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल अधिकारी राजेश पोसवाल ने कहा कि विद्यालय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed