Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   400 stalls will be set up at the Kapalmochan fair

Yamuna Nagar News: कपालमोचन मेले में सजेंगी 400 दुकानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
400 stalls will be set up at the Kapalmochan fair
जगाधरी कारखाना में बा​ल्टियां तैयार करते कारीगर। आर्काइव
जगाधरी। तीर्थराज कपालमोचन मेले की शुरुआत 20 नवंबर से होगी। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की आस्था केवल तीर्थ स्नान तक सीमित नहीं रहती, बल्कि जगाधरी के बर्तन बाजार से खरीदारी करना उनकी पुरानी परंपरा है। पंजाब सहित कई राज्यों से आने वाले श्रद्धालु घर लौटते समय जगाधरी में रुककर बर्तन जरूर खरीदते हैं। इसी परंपरा के चलते दिवाली के बाद अब बर्तन कारोबारियों की निगाहें कपालमोचन मेले पर टिकी हैं। कारोबारियों को इस बार आठ से दस करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं में मान्यता है कि कपालमोचन की यात्रा के बाद जगाधरी से बर्तन खरीदकर घर ले जाना शुभ होता है। वहीं, कई परिवार इसे तीर्थ यात्रा की यादगार के रूप में भी खरीदते हैं। जगाधरी में बर्तनों का उत्पादन होने से यहां गुणवत्ता और दाम दोनों बेहतर मिलते हैं। यही वजह है कि वर्षों से श्रद्धालु यहां के बाजारों से खरीदारी करते आ रहे हैं। इस बार श्रद्धालुओं की अधिक संख्या होने की संभावना को देखते हुए कारोबारियों में ज्यादा कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस बार बर्तन बाजार में स्टील के साथ पीतल के बर्तनों की भी अधिक विविधता देखने को मिलेगी। कारोबारी नए डिजाइन और अलग-अलग आकार के बर्तन तैयार किए हैं। इसके अलावा तांबे और कांस्य के बर्तन भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। मेले के दौरान सिविल लाइन से सनातन धर्म चौक, रेलवे रोड और बर्तन बाजार तक रौनक रहेगी। विभिन्न बाजारों और जगाधरी रोड पर 300 से 400 के करीब दुकानें सजेएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दी जगाधरी मेटल मैन्युफैक्चरर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन महासचिव सुंदर लाल बत्रा ने बताया कि दिवाली के बाद कपालमोचन मेला बर्तन कारोबारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण अवसरों में से एक है। इसके लिए माल तैयार कर लिया गया है। उम्मीद है कि श्रद्धालुओं के आने से कारोबार को गति मिलेगी और आठ से दस करोड़ रुपये तक का कारोबार हो सकता है। पिछले वर्ष करीब 5.5 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस बार यह डेढ़ गुना होने की उम्मीद है।

-----------
तीर्थ यात्रा के साथ जुड़ी है खरीदारी की पुरानी परंपरा
उद्यमी भारत गर्ग, संदीप कुमार ने बताया कि पुराने समय में श्रद्धालु वाहनों से कपालमोचन मेले में पहुंचते थे। वापसी में जगाधरी जरूर रुकते थे। उस समय जगाधरी बस अड्डे के पास गंगा सागर सरोवर भी था, जहां श्रद्धालु स्नान करने के बाद कुछ देर विश्राम करते थे। इसी दौरान वे आसपास के बाजारों से बर्तन खरीदकर घर ले जाते थे। समय के साथ यह परंपरा और मजबूत होती गई। आज भी कपालमोचन से लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगाधरी का बर्तन बाजार खरीदारी का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed