फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   40 thousand rupees looted by attacking with knife and brick

Yamuna Nagar News: चाकू व ईंट से हमला कर 40 हजार रुपये लूटे

Tue, 15 Oct 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees looted by attacking with knife and brick
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिलासपुर। बिलासपुर क्षेत्र के मंगलौर निवासी नरपाल पर चाकू व ईंट से हमला कर 40 हजार रुपये लूट लिए गए। आरोप गांव के ही तीन युवकों पर लगा है। बिलासपुर थाना पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।

नरपाल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। आठ अक्टूबर की रात को वह लेबर के साथ पत्ते लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही पोनू, मोहित व उनके गांव के ही एक युवक ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उससे गाली गलौज करते हुए बहस की। तब आसपास के लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया था। विवाद न बढ़े। इसलिए वहां से भी घर आ गया था।
विज्ञापन

इसके बाद वह शिव मंदिर में पूजा के लिए जा रहा था। रास्ते में आरोपी पोनू व मोहित ने उसे रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की। आरोप है इस दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू व ईंट से हमला किया। जिससे उसके हाथ की अंगुलियां और पांव जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों आरोपी उसकी जेब से 40 हजार रुपये लूटकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में उपचार दिलाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed