फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   40 thousand cheated in the name of sending $ 1.7 million in gifts

उपहार में 1.7 मिलियन डॉलर भेजने के नाम पर ठगे 40 हजार रुपये 95 हजार की और की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
40 thousand cheated in the name of sending $ 1.7 million in gifts
रादौर। व्हाट्सअप पर फर्जी आईडी से कुछ लोगों ने एक ग्रामीण को लाखों रुपये के उपहार भेजने के नाम पर उससे 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। बाद में प्रभावित से उपहार भेजने के नाम पर 95 हजार रुपये की और मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत रादौर पुलिस को दी। पुलिस ने प्रभावित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव दोहली निवासी रमेश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग एक माह पहले व्हाट्सअप नंबर 13234437752 से उसके व्हाट्सएप नंबर पर फोन आया, जिसमें एक महिला ने उसे विश्वास में लेकर कहा कि वह भारत में अपना बिजनेस करना चाहती है। इसको लेकर वह उसे एक पार्सल भेज रही है। इसमें 1.7 मिलियन डॉलर है। वह इस पार्सल को छुड़वा ले, जिसके बाद उसे चार नवंबर की सुबह 10 बजे एक कॉल आई। उसमें उसे कहा गया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उसका एक पार्सल आया है। एयरपोर्ट से टैक्स अधिकारी ने उसे टैक्स के तौर पर पार्सल छुड़ाने के लिए 40 हजार रुपये अकाउंट में डलवाने के लिए कहा। जिसके बाद उसने संबंधित महिला से बात की, तो उपरोक्त महिला ने उसे 40 हजार रुपये खाते में डलवा कर पार्सल लेने को कहा। वहीं महिला ने कहा कि जब वह भारत आएगी तो उसे पैसे लौटा देगी। जिसके बाद उसने बताए गए खाते में 40 हजार रुपये डलवा दिए। 5 नवंबर को उसे फिर फोन आया कि अभी उसे 95 हजार रुपये और जमा करवाने है। नहीं तो उस पर केस हो जाएगा कि तुम्हारे पास पार्सल द्वारा इतना पैसा कहा से आया। उसे 95 हजार रुपये डलवाने के लिए दबाव डाला गया, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। रादौर पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed