फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   fraud case filed against four people in yamunanagar

यमुनानगर में धोखाधड़ी: मृतक के खाते से निकाले 40 लाख, फर्जी वसीयत तैयार कर चार लोगों ने नाम करवाई संपत्ति

Sun, 14 Nov 2021 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Nov 2021 01:21 AM IST
सार

यमुनानगर में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस पुलिस ने दर्ज किया है। आरोपियों ने शराब पिलाकर फर्जी वसीयत के जरिए व्यक्ति की संपत्ति अपने नाम करवा ली। यही नहीं, उसके 40 लाख रुपये भी अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शिकायत के बाद आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
fraud case filed against four people in yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

यमुनानगर में व्यक्ति की मौत के बाद कुछ लोगों ने उसके बैंक खाते से 40 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए। यही नहीं, आरोपियों ने फर्जी वसीयत तैयार कर उसकी संपत्ति भी अपने नाम करवा ली। मृतक के भतीजे ने एक महिला समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। फर्कपुर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। रणजीत गार्डन निवासी अंजुम राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता रवि राणा, चंद्रभान, पम्मी राणा व शम्मी राणा चार भाई हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा: सभी जिलों में बनेंगे प्रोटेक्शन होम, महिला और बाल विकास विभाग होगा नोडल विभाग
विज्ञापन


उसके पिता कैंसर से पीड़ित हैं। उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। उसके चाचा चंद्रभान रेलवे से रिटायर्ड हैं और उनकी शादी नहीं हुई थी। उसके चाचा का खाना उनके घर से ही जाता था। कुछ दिन पहले उसके सबसे छोटा चाचा शम्मी राणा भी चंद्रभान के घर पर आकर रहने लगा था। उसे 27 मई को सूचना मिली कि चाचा चंद्रभान की मौत हो गई है। वह दिल्ली से यमुनानगर आया और संस्कार व क्रिया करवाकर अपने पिता के इलाज के लिए वापस चला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद जब वह वापस आया तो उसने देख कि उसके चाचा चंद्रभान के कमरे से बैंक की पासबुक, घर की रजिस्टरी, चेकबुक, मोबाइल व संपत्ति के अन्य दस्तावेज गायब थे। उसका छोटा चाचा शम्मी राणा, राजेश गुप्ता व दो अन्य व्यक्ति घर पर शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद राजेश गुप्ता उसके चाचा शम्मी राणा को अपनी कार में बैठाकर कहीं ले गया। जिसके बाद उसके चाचा शम्मी का आज तक कुछ भी अता-पता नहीं है। जब उसने बैंक जाकर अपने मृतक चाचा चंद्रभान का खाता चेक किया तो पता चला कि उसकी मौत के बाद उनके अकाउंट से जगाधरी वर्कशॉप निवासी विक्की राणा व प्रियांशु ने रुपये दिव्या राणा व अन्य अकाउंट में ट्रांसफर किए हैं।

ये भी पढ़ें-बेखौफ बदमाश: स्कूटी सवारों ने थाने से एक किमी दूर दो युवकों को गोलियां मारीं, फिर राहगीर से कार लूटकर हुए फरार

उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके चाचा शम्मी राणा को शराब पिलाकर फर्जी वसीयत तैयार करवाकर संपत्ति अपने नाम करवा ली है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed