{"_id":"651f2275eb45208cbb088a34","slug":"38-thousand-taken-out-from-the-pocket-of-a-farmer-who-came-to-the-tehsil-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-6931-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तहसील में आए किसान की जेब से 38 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तहसील में आए किसान की जेब से 38 हजार निकाले
Fri, 06 Oct 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Oct 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। ससौली गांव के किसान परमजीत सिंह उर्फ पम्मी की जगाधरी तहसील में जेब कट गई। उनकी जेब में 38 हजार रुपये थे। वे बैंक में लोन चेक कराने के लिए जमीन की फर्द निकलवाने के लिए तहसील में आए थे। उन्होंने यह रकम मंडी में किसी व्यक्ति को देनी थी। दो दिन पहले भैंस बेचकर उन्हें 45 हजार रुपये मिले थे। जिसमें वीरवार सुबह कमानी चौक पर किसी व्यक्ति को सात हजार देनदारी की पेमेंट दी थी और 38 हजार रुपये राशि रह गई थी। इसके बाद वे जगाधरी तहसील पहुंचे थे, जहां उनकी जेब कट गई।
किसान परमजीत सिंह ने बताया कि जेब से 38 हजार रुपये निकालने वाले का पता लगाने के लिए उन्होंने सीसीटीवी की जांच कराने के लिए वहां के कर्मचारी को कहा तो उसने कहा यहां लगे दोनों कैमरे बंद हैं जबकि यहां लोगों की काफी भीड़ रहती है।
विज्ञापन
किसान परमजीत सिंह ने बताया कि जेब से 38 हजार रुपये निकालने वाले का पता लगाने के लिए उन्होंने सीसीटीवी की जांच कराने के लिए वहां के कर्मचारी को कहा तो उसने कहा यहां लगे दोनों कैमरे बंद हैं जबकि यहां लोगों की काफी भीड़ रहती है।
विज्ञापन