{"_id":"6aea2caf8ffa3433bc0838c7","slug":"352-lakh-mt-of-paddy-procured-in-mandis-9247-lifted-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165646-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंडियों में 3.52 लाख एमटी धान की खरीद, 92.47 फीसदी उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंडियों में 3.52 लाख एमटी धान की खरीद, 92.47 फीसदी उठान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार कम होने लगी है। अब तक जिले की सभी 13 अनाज मंडियों में 3,52,187 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इसमें से करीब 92.47 प्रतिशत धान का उठान भी हो चुका है। इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 1,49,864 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1,23,160 मीट्रिक टन और हरियाणा भंडारण निगम ने 77,491.79 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।
इस सीजन में सरस्वती नगर मंडी में सबसे ज्यादा धान पहुंची है। सरस्वतीनगर मंडी 74,448 मीट्रिक टन धान की खरीद के साथ पहले स्थान पर है। जगाधरी मंडी में 53,136, रादौर में 47,165, व्यासपुर में 41,082, छछरौली में 34,393, प्रतापनगर में 32,910 और साढौरा मंडी में 27,830 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इसके अलावा रणजीतपुर में 14,217, रसूलपुर में 11,855, गुमथला राव में 7,094, खारवन में 4,339, जठलाना में 3,071 और यमुनानगर मंडी में 347 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। वहीं, डीसी प्रीति ने अधिकारियों को मंडियों में बिजली, स्वच्छ पेयजल और शौचालयों सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि मंडी में धान पूरी तरह सुखाकर लाएं, ताकि फसल की खरीद में देरी न हो और उन्हें समय पर उचित मूल्य मिल सके।